{"_id":"69ce0c0ece0ecd92020ce687","slug":"woman-salary-cut-11000-rupees-for-office-late-coming-hr-rules-viral-video-2026-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: कंपनी ने सैलरी से काट लिए 11000, महिला ने इंटरनेट पर बयां किया दर्द, वजह जानकर नहीं होगा यकीन","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: कंपनी ने सैलरी से काट लिए 11000, महिला ने इंटरनेट पर बयां किया दर्द, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
Thu, 02 Apr 2026 11:56 AM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:56 AM IST
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने बताया है कि दफ्तर लेट जाने पर कंपनी ने उसकी सैलरी से 11000 रुपये काट लिए हैं। महिला को सहानुभूति मिलने की जगह लोगों ने उसकी आलोचना की है।
विज्ञापन
कंपनी ने सैलरी से काट लिए 11000, महिला ने इंटरनेट पर बयां किया दर्द
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: कॉर्पोरेट कंपनियों में समय की पाबंदी और एचआर की नीतियों की अक्सर चर्चा होती है। कभी-कभी कंपनियों के सख्य नियम की वजह से कर्मचारियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां करते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही मामला सामने आया है। कपंनी ने कर्मचारी की सैलरी से 11,000 रुपये काट लिए। अब यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, कंपनी ने एक महिला के खिलाफ बार-बार देरी से दफ्तर आने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की और उसकी सैलरी से 11000 रुपये काट लिए। अब महिला ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है। लेकिन उसे कोई सहानुभूति नहीं मिली, बल्कि लोगों ने उसकी आलोचना की है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि कंपनी कोई गलती नहीं है, क्योंकि कर्मचारी में टाइम मैनेजमेंट की कमी है।
विज्ञापन
महिला का नाम स्वाती बताया जा रहा है। उसने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके अपना दर्द बताया है। उसने कैप्शन लिखा है, दिस इज व्हाट सैलरी डे फील्स लाइक इन कॉर्पोरेट इंडिया। वीडियो में स्वाति ने अपना दुख बताते हुए कहा कि कंपनी ने फरवरी महीने की सैलरी से उनके 11,000 रुपये काट लिए हैं। बताया गया है कि वो बार-बार दफ्तर लेट आती हैं।
विज्ञापन
Viral Video: होटल में सोते समय शख्स गले पर रेंग रहा था कोबरा, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
View this post on Instagram
WAR Lockdown: भारत में लगने रहा है लॉकडाउन? आखिर क्या है वायरल नोटिस की सच्चाई
स्वाति ने कहा कि कंपनी द्वारा सैलरी काटा जाना उनके एक झटका था, क्योंकि उन्होंने देरी को लेकर पहले ही अपने सीनियर्स और मैनेजमेंट से बात की थी। उन्हें उनकी स्थिति विचार करने की उम्मीद थी। वह कहती हैं कि 11,000 रुपये कोई छोटी रकम नहीं है, जो लोग अपनी मासिक आय पर निर्भर हैं, उनको यह बड़ा वित्तीय संकट पैदा कर सकता है।
Viral Video: बंदर को पत्थर लेकर भगा रही थीं दादी, लेकिन उल्टा पड़ गया दाव, वीडियो में देखें आगे क्या हुआ
देर से दफ्तर जाने का किया बचाव
स्वाती ने दफ्तर लेट पहुंचने का तर्क दिया है कि वह पूरी तरह से पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर निर्भर हैं। इसके कारण उन्हें अक्सर दफ्तर पहुंचने में देरी हो जाती है। स्वाती को लगा कि लोग उनके परेशानी समझेंगे, लेकिन सोशल मीडिया उल्टा लोग उनकी ही आलोचना कर रहे हैं। अब उनका वीडियो वायरल हो गया है।