{"_id":"69ccf4b28860b97d600fcf2d","slug":"lockdown-in-india-viral-govt-notice-leaves-people-shocked-war-lockdown-2026-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WAR Lockdown: भारत में लगने रहा है लॉकडाउन? आखिर क्या है वायरल नोटिस की सच्चाई","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
WAR Lockdown: भारत में लगने रहा है लॉकडाउन? आखिर क्या है वायरल नोटिस की सच्चाई
Wed, 01 Apr 2026 04:04 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Wed, 01 Apr 2026 04:04 PM IST
सार
WAR Lockdown: सोशल मीडिया पर एक नोटिस वायरल हो रहा है। सबसे खास बात यह है कि यह नोटिस का देश में लॉकडाउन का है। इसने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। आइए जानते हैं आखिर नोटिस की क्या सच्चाई है?
विज्ञापन
भारत में लगने रहा है लॉकडाउन? आखिर क्या है वायरल नोटिस की सच्चाई
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
WAR Lockdown: ईरान और अमेरिका, इस्राइल के बीच युद्ध जारी है। यह युद्ध खतरनाक रूप ले चुका है। अब इस बीच सोशल मीडिया WAR Lockdown नोटिया वायरल हो रहा है। इन लॉकडाउन के नोटिस ने हड़कंप मचा दिया है। वायरल मैसेज में दावा किया गया है कि युद्ध की स्थिति को देखते हुए सरकार ने भारत में लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है। अशोक चक्र के प्रतीक चिन्ह वाले इस नोटिस को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया है। इस नोटिस को लोग एक दूसरे को शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल इस नोटिस में आधिकारिक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। नोटिस में लिखा है कि युद्ध की आपातकालीन स्थिति के मद्देनजर नागरिकों को घरों में रहने सलाह दी जाती है। इसके साथ ही पूरे देश में कड़े प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। इसकी बनावट और भाषा सरकारी रिपोर्ट की तरह है। इससे पहली नजर में कोई भी व्यक्ति धोखा खा सकता है।
विज्ञापन
आखिर क्या है सच?
लोगों ने इस दस्तावेज को पढ़ा, तो उनको इसकी सच्चाई का पता चला है। जब लोगों ने नोटिस के सबसे निचले हिस्से में देखा, तो कोई सरकारी आदेश नहीं था, बल्कि एक छोटा सा April Fool मैसेज लिखा था और एक ईमोजी बनी हुई थी। आज एक अप्रैल फू डे होने की वजह से लोगों में डर पैदा करने के लिए किसी ने यह फर्जी नोटिस बनाया था और वायरल कर दिया।
विज्ञापन
Trending News: वंदे भारत में खाना खाने से महिला की बिगड़ी हालत और सूज गए होठ, अब IRCTC ने कही ये बात
क्यों फैली अफवाह?
दरअसल, ईरान और अमेरिका, इस्राइल के बीच एक महीने से युद्ध जारी है। इसकी वजह से लोगों के मन में पहले से ही डर बना हुआ है। इसलिए लोगों ने इस फेक नोटिस पर बिना सच्चाई जाने यकीन कर लिया और यह वायरल हो गया। सबसे खास बात है कि नोटिस में सरकारी चिन्हों और शब्दों का इस्तेमाल बिल्कुल असली जैसा दिख रहा है।
Viral Video: बिना कार-बस के निकली अनोखी बरात, कंधे पर बैठा दूल्हा, लोग बोले- यही है असली खुशी
सरकार ने नहीं दिया है कोई आदेश
बता देंकि भारत सरकार या देश के किसी भी राज्य ने लॉकडाउन जैसा कोई भी आदेश जारी नहीं किया है। यह पूरी तरह एक अप्रैल फूल प्रैंक था। अधिकारियों की तरफ से भी लोगों से अपील की गई है कि वो इस तरह की संवेदनशील खबरों को बिना जांचे-परखे एक दूसरे को फॉरवर्ड न करें और न हीं सोशल मीडिया पर शेयर करें।