महिला ने हवाई जहाज के अंदर कर दी ऐसी हरकत, यात्रियों में मच गई खलबली, वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हवाई जहाज के अंदर यात्रियों की अजीबोगरीब हरकतें अक्सर सुर्खियां बनी रहती हैं। एक ऐसी ही अजीबोगरीब हरकत चीन में एक महिला ने किया, जिसके बाद विमान में बैठे यात्रियों में खलबली मच गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
यह घटना 23 सितंबर की है। दरअसल, महिला चीन के वुहान से लेन्जहोउ शहर के लिए जा रही जियामेन एयरलाइंस के विमान में बैठी थी, लेकिन थोड़ी ही देर बाद उसे अचानक घबराहट होने लगी, जिसके बाद उसने 'ताजी हवा' लेने के लिए विमान का आपातकालीन द्वार ही खोल दिया। इस दौरान महिला के पास बैठे एक यात्री ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी और दरवाजा खोल दिया।
महिला के ऐसा करते ही विमान में बैठे अन्य यात्री घबरा गए और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना केबिन क्रू को दी। फिर केबिन क्रू ने पुलिस को सतर्क किया। 'द सन' के मुताबिक, महिला को विमान से उतारकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस घटना के करीब एक घंटे बाद विमान ने उड़ान भरी। फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि एयरलाइंस ने महिला के खिलाफ क्या कार्रवाई की है, लेकिन माना जा रहा है कि इस हरकत के लिए उसपर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगाया जा सकता है।