फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिरणों को घर बुलाकर खाना खिलाना महिला को पड़ा महंगा, लगा 39 हजार का जुर्माना

Sun, 16 Feb 2020 01:03 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 16 Feb 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
woman fined 39 thousand rupees for luring and feeding three deer in her living room
हिरणों को घर बुलाकर खाना खिलाना महिला को पड़ा महंगा - फोटो : Twitter

क्या किसी जानवर को खाना खिलाने पर भी जुर्माना लग सकता है? तो इसका जवाब है- हां, लग सकता है। अमेरिका में एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। उसने भूख से बेहाल तीन हिरणों को अपने घर के लिविंग रूम में बुलाकर खाना खिलाया, लेकिन यह बात जब वन्य जीव अधिकारियों को पता चली तो इस 'अपराध' के लिए उसपर 39 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। 

woman fined 39 thousand rupees for luring and feeding three deer in her living room
हिरणों को घर बुलाकर खाना खिलाना महिला को पड़ा महंगा - फोटो : Twitter

महिला कोलोराडो की रहने वाली है। दरअसल, हिरणों का एक झुंड खाने की तलाश में उसके घर के पास आ गया, जिसके बाद उसने उन्हें अपने घर में बुलाया और उन्हें ब्रेड और फल खाने को दे दिए। इस दौरान महिला ने अपने हाथों से हिरण को ब्रेड खिलाया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 

woman fined 39 thousand rupees for luring and feeding three deer in her living room
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, 'जंगली जानवरों को खिलाना इंसान और जानवर दोनों के लिए बेहद ही खतरनाक है और गैरकानूनी भी, इसे रोकने की जरूरत है। ये जानवर पालतू नहीं हैं।' कोलोराडो पार्क्स एंड वाइल्डलाइफ ने भी इस घटना को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है कि कुछ लोग सोचते हैं कि हिरण को घर बुलाना और उन्हें खाना खिलाना सही है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, यह गैरकानूनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
woman fined 39 thousand rupees for luring and feeding three deer in her living room
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

वन्य अधिकारियों के मुताबिक, जंगली जानवरों को पालतू बनाना कानून के खिलाफ है। चूंकि उन्हें ब्रेड या फल खाने की आदत नहीं होती है, इसलिए अगर हिरणों का झुंड घर के पास या दरवाजे तक आता है तो उन्हें खाना खिलाने के बजाए अकेला छोड़ चाहिए। अधिकारियों का कहना है कि कोलोराडो में ज्यादातर हिरण शेर का शिकार होते हैं और अगर ये खाने के लालच में इंसानी बस्तियों के आसपास घूमेंगे तो वहां शेर के आने की संभावना भी बढ़ जाएगी। 

विज्ञापन
woman fined 39 thousand rupees for luring and feeding three deer in her living room
हिरणों को घर बुलाकर खाना खिलाना महिला को पड़ा महंगा - फोटो : Twitter

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिरणों को घर बुलाकर खाना खिलाने वाली महिला लोरी डिक्शन ने कहा कि वह पेशे से एक वेटनरी तकनीशियन हैं और कई जानवरों के साथ समय बिताया है। उनका कहना है कि अगर कोई जानवर उनके पास आता है तो वो उसे भगाने के बजाए उसकी मदद करती हैं, क्योंकि यही उनकी पहचान है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed