फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman electric car breaks down of the middle road army soldier helped him video goes viral

Viral Video: बीच सड़क पर बंद पड़ी महिला की इलेक्ट्रिक कार, आर्मी जवान ने पेश की इंसानियत की मिसाल

Tue, 21 Jul 2026 11:54 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 21 Jul 2026 11:54 AM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। जिसमें बीच रास्ते में जब उसकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी खत्म हो जाती है, तो किस तरह भारतीय सेना का एक जवान मदद के लिए आगे आया। इसके बाद जो हुआ उसने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया।

विज्ञापन
Woman electric car breaks down of the middle road army soldier helped him video goes viral
आर्मी जवान ने की मुश्किल में फंसी महिला की मदद - फोटो : @deepika_sharma_sidana

विस्तार

विज्ञापन

Army Soldier Helped Woman In Middle Road: सड़क पर सफर के दौरान बैटरी खत्म होना इलेक्ट्रिक कार चालकों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। खासकर जब कार बीच रास्ते में हो और आसपास कोई चार्जिंग पॉइंट की सुविधा भी उपलब्ध न हो। सोशल मीडिया पर एक महिला का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक गलती की वजह से उसकी इलेक्ट्रिक कार बीच रास्ते में बंद हो जाती है। जिसके बाद भारतीय सेना का एक जवान मदद के लिए किस तरह आगे आता है।


Viral Video: पिता के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने दिया ऐसा अनमोल तोहफा, आंखों से छलक पड़े खुशी के आंसू
विज्ञापन

 

वीडियो में एक महिला ये कहती है कि, उनसे कार में बची बैटरी का अंदाजा लगाने में गलती हो गई थी। उन्हें लगा था कि कार में आगे का सफर तय करने के लिए पर्याप्त चार्ज है, लेकिन बीच रास्ते ही उनकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी खत्म हो गई, परेशानी यह थी कि आसपास कोई चार्जिंग पॉइंट भी नहीं था। अचानक आई इस मुश्किल में दीपिका को समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें, लेकिन तभी भारतीय सेना का एक जवान उनकी मदद के लिए आगे आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Deepika Sharma (@deepika_sharma_sidana)

महिला के अनुसार, भारतीय सेना जवान ने बिना कुछ सोचे उनकी मदद करने का फैसला किया। उन्होंने बंद पड़ी इलेक्ट्रिक कार को नजदीकी चार्जिंग स्टेशन तक पहुंचाने में मदद की। यहां तक कि चार्जिंग स्टेशन पहुंचने के बाद भी जवान वहां से तुरंत नहीं गए बल्कि वह तब तक उनके साथ रुके रहे, जब तक कार आगे का सफर तय करने लायक चार्ज न हुई हो। महिला ने आगे बताया कि, जाने से पहले जवान ने उन्हें आगे के रास्ते के बारे में भी जानकारी दी, ताकि उन्हें दोबारा किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।


Viral Video: महिला ने किया 10 फीट लंबे खतरनाक किंग कोबरा का रेस्क्यू, होश उड़ा देगा वीडियो

Viral Video: बच्चों की अनोखी कलाकारी ने जीता इंटरनेट का दिल, टॉय ट्रक पर निकाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

 

बीच रास्ते फंसी महिला की मदद करते जवान के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वहीं वीडियो देख लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- कई बार किसी की छोटी सी मदद भी सामने वाले के लिए जिंदगीभर याद रहने वाला अनुभव बन जाती है। कई यूजर्स ने जवान के इस काम को भारतीय सेना के जज्बे और इंसानियत की मिसाल बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed