Viral Video: महिला ने किया 10 फीट लंबे खतरनाक किंग कोबरा का रेस्क्यू, होश उड़ा देगा वीडियो
King Cobra Video: सोशल मीडिया पर बिहार के बगहा से एक विशालकाय किंग कोबरा का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला करीब 10 फीट लंबे किंग कोबरा को बिना घबराए अपने शरीर पर लपेटे हुए दिखाई देती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
King Cobra Rescue Viral Video: किंग कोबरा दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक माना जाता है। यह दुनिया का सबसे लंबा विषैला सांप है और इसकी लंबाई लगभग 3 से 5.5 मीटर (10–18 फीट) तक हो सकती है। सोशल मीडिया पर बिहार के बगहा से एक विशालकाय किंग कोबरा का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला करीब 10 फीट लंबे किंग कोबरा को बिना घबराए अपने शरीर पर लपेटे हुए दिखाई देती है।
मामला बिहार के बगहा के विशाहा गांव का है। यहां एक घर में करीब 10 फीट लंबा किंग कोबरा निकल आया, जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यूअर जानकी देवी मौके पर पहुंचीं। जिस तरह वो इतनी आराम से जहरीले सांप को संभालती नजर आती है, उसे देखकर लोग हैरान रह गए। रेस्क्यूअर महिला करीब 10 फीट लंबे किंग कोबरा को बिना घबराए अपने शरीर पर लपेटे हुए दिखाई देती है। उन्होंने सुरक्षित तरीके से कोबरा को पकड़ा और लोगों को राहत दिलाई।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक महिला बीच सड़क पर करीब 10 फीट लंबे किंग कोबरा को अपने शरीर पर लपेटे हुए नजर आती है। वह बिना डरे और बिना घबराए कोबरा सांप को पकड़कर खड़ी दिखाई देती है। इसी दौरान वीडियो रिकॉर्ड कर रहा व्यक्ति कहता है, देखिए भाई, ये किंग कोबरा है और कितना बड़ा सांप है। तभी एक आदमी के घर से निकला कर कहता है अगर इसे समय पर नहीं पकड़ा जाता तो किसी की जान भी जा सकती थी। देखिए कितना बड़ा है।
🐍👏 महिला की हिम्मत को सलाम!
बिहार में एक घर में कोबरा घुसने से हड़कंप मच गया। ऐसी स्थिति में जहां अधिकांश लोग घबरा जाते हैं, वहां महिला ने साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। 😮
सांप से जुड़ी घटनाएं बेहद जोखिम भरी हो सकती हैं, इसलिए ऐसे मामलों में सतर्कता बरतना और प्रशिक्षित…— KUMAR (@MyCric101) July 17, 2026
किंग कोबरा का रेस्क्यू करने वाली इस महिला के वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर लोग महिला की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- इस महिला को देखकर लग रहा है जैसे ये रोज किंग कोबरा के साथ खेलती हो। दूसरे शख्स ने कहा- ये तो सच में आयरन लेडी निकली।
Viral Video: अमेरिका में हरी मिर्च की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Viral Video: दूध का डोलचा गले में डाल नन्ही बच्ची ने किया कुछ ऐसा, 12 करोड़ लोगों ने देख डाला वीडियो