फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Woman Claim Crpf Officer Is Clicking Her Photos Secretly On Delhi Airport Allegedly Video Goes Viral

Video: महिला ने एयरपोर्ट पर CRPF अधिकारी का फोन किया चेक, गैलरी देखकर उड़ गए होश और फिर..., वीडियो हुआ वायरल

Sun, 28 Sep 2025 04:40 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 28 Sep 2025 04:40 PM IST
सार

Viral Video: महिला ने तुरंत उस शख्स का सामना किया और पूरी घटना कैमरे में कैद कर लिया। आयशा खान नाम की महिला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए अपनी आपबीती बताई है।

विज्ञापन
Woman Claim Crpf Officer Is Clicking Her Photos Secretly On Delhi Airport Allegedly Video Goes Viral
महिला ने एयरपोर्ट पर CRPF अधिकारी का फोन किया चेक, गैलरी देखकर उड़ गए होश और फिर... - फोटो : Instagram

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने आरोप लगाया है और दावा किया है कि दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर एक सीआरपीएफ अधिकारी की तरह दिखने वाले शख्स ने चुपके से उसकी तस्वीर खींची। महिला ने तुंरत उस अधिकारी को सामने बुलाया और पूरी घटना का वीडियो बना लिया। अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला ने कहा कि यह घटना दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर हुई। यहां पर एक शख्स सीआपीएफ अधिकारी का आईकार्ड पहना हुआ था। वो फोन पर बात करने का नाटक करते हुए चोरी-छिपे उसकी तस्वीरें ले रहा था।

विज्ञापन


महिला का हैरान करने वाला दावा

महिला ने तुरंत उस शख्स का सामना किया और पूरी घटना कैमरे में कैद कर लिया। आयशा खान नाम की महिला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए अपनी आपबीती बताई है। महिला ने पोस्ट में लिखा है, 16 सितंबर की सुबह, दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर मेरे साथ बहुत ही परेशान करने वाला हादसा हुआ। एक आदमी फोन पर बात करने का बहाना कर रहा था, वह मेरी तस्वीरें ले रहा था।
विज्ञापन


उसने आगे दावा किया है कि जब मैंने उससे पूछा तो वह बार-बार मना करता रहा, लेकिन जब मैंने उसका फोन देखने की बात कही, तब उसके फोन में मेरी तस्वीरें मिलीं। उसमें मेरे पैरों की भी तस्वीरें थीं। आयशा ने यह भी बताया कि उन्हें यह बात सबसे ज्यादा चुभी कि वह शख्स सीआरपीएफ का जवान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aayesha Khan 🌻🕊 (@justbeingaayesha)




Science News: यहां पर समुद्र से निकल रहा सोना, चमचमाते आभूषण देखकर विशेषज्ञ हैरान, इस देश की खुली किस्मत

महिला ने सवाल किया कि जिसका काम हमारी सुरक्षा करना है, अगर वही ऐसा करेगा तो महिलाएं कहां सुरक्षित महसूस करेंगी? अगर एयरपोर्ट जैसी जगह, जहां चारों तरफ निगरानी और सुरक्षा होती है। वहां भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो फिर और कहां होंगी?

Optical Illusion: तस्वीर में 99D की भीड़ में छिपा है 999, जीनियस हैं तो 15 सेकेंड में खोजकर दिखाएं

वीडियो में देखा जा सकता है कि आयशा उस अधिकारी से सीधे-सीधे सवाल करती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह व्यक्ति अपने फोन से तस्वीरें डिलीट करता है। जब उससे पूछा गया, तो उसने धीरे से कहा कि ये तस्वीरें 'ऑटोमेटिक' ली गई थीं और अब डिलीट कर दी गई हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

Ajab-Gajab: जब बारूद खत्म हो गया तो दुश्मनों पर तोप से दाग दिए चांदी के गोले, जानिए भारत के किले की कहानी

डिसक्लेमर: यह लेख सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा पोस्ट कंटेंट के आधार बनाया गया है। Amar Ujala इन दावों की पुष्टि नहीं करता है और न ही उनका समर्थन करता है। इस खबर के लिखे जाने तक वायरल वीडियो को लेकर सीआरपीएफ की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed