फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Without caring about his life the boy got down from the moving train and started doing stunts on the bridge

Viral Video: जान की परवाह किए बगैर चलती ट्रेन से उतरकर ब्रिज पर स्टंट करने लगा लड़का, लोगों के उड़े होश

Fri, 01 Aug 2025 11:14 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 01 Aug 2025 11:14 AM IST
सार

Viral Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रेन धीमी रफ्तार से एक लोहे के पुल पर चल रही है। अचानक एक युवक चलती हुई ट्रेन से नीचे उतर जाता है और पुल के किनारे-किनारे दौड़ने लगता है। वह युवक दौड़ते-दौड़ते ट्रेन से आगे निकल जाता है।

विज्ञापन
Without caring about his life the boy got down from the moving train and started doing stunts on the bridge
चलती ट्रेन से स्टंट करने लगा लड़का - फोटो : एक्स@divyakumaari

विस्तार

आज के समय में सोशल मीडिया हर किसी के हाथ में है। चाहे बच्चे हों या बुजुर्ग, सभी दिन में कुछ समय सोशल मीडिया पर जरूर बिताते हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म्स पर हर दिन कई तरह के वीडियो शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो काफी मजेदार होते हैं, वहीं कुछ वीडियो हैरान कर देने वाले भी होते हैं। कई बार ऐसे वीडियो भी वायरल हो जाते हैं जो बेहद खतरनाक होते हैं और लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही खतरनाक स्टंट वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रेन धीमी रफ्तार से एक लोहे के पुल पर चल रही है। अचानक एक युवक चलती हुई ट्रेन से नीचे उतर जाता है और पुल के किनारे-किनारे दौड़ने लगता है। वह युवक दौड़ते-दौड़ते ट्रेन से आगे निकल जाता है। वह पूरे आत्मविश्वास से दौड़ता नजर आता है, जैसे उसे कोई डर ही न हो। वीडियो में वह अपने इस खतरनाक स्टंट को एन्जॉय करता दिख रहा है, लेकिन यह स्टंट किसी भी हाल में सही नहीं कहा जा सकता। यह न केवल उसकी जान को खतरे में डालता है, बल्कि दूसरों के लिए भी परेशानी खड़ी कर सकता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को पसंद आ रहा है वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @divyakumaari नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ मजाकिया अंदाज में कैप्शन भी लिखा गया है, "वाह बेटा वाह, तूने तो बॉलीवुड वालों को भी पीछे छोड़ दिया इतना खतरनाक एक्शन करके। ऐसे लापरवाह लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।" खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 2 लाख 87 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

यूजर्स ने वीडियो पर दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "अगर एक छोटी सी गलती हो जाती, तो इसे पोटली में बांधना पड़ता।" एक और यूजर ने लिखा, "लगता है यमराज आज छुट्टी पर थे, तभी यह बच गया।" तीसरे यूजर ने कहा, "यह स्टंट बहुत ही खतरनाक है, ऐसे कामों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।" यह वीडियो इस बात को फिर से साबित करता है कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। वे अपनी जान की परवाह किए बिना खतरनाक हरकतें कर बैठते हैं। लोगों को यह समझना चाहिए कि कुछ लाइक्स या व्यूज किसी की जान से बढ़कर नहीं होते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed