फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Wife caught lying by fake profile the girl whom husband described as aunt's daughter turned out to be his wife

Viral Video: पत्नी ने फेक प्रोफाइल बनाकर पकड़ा झूठ, जिस लड़की को पति ने बताया ‘बुआ की बेटी’ वो निकली खुद बीवी

Sat, 08 Nov 2025 09:53 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 08 Nov 2025 09:53 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में दिखता है कि पत्नी अपने पति के पास बैठी है और उसे एक लड़की की सोशल मीडिया प्रोफाइल दिखाती है। वो बड़े मासूम चेहरे से पूछती है, "अच्छा बताओ इस लड़की को जानते हो क्या?" पति महाशय, जिनका कॉन्फिडेंस आसमान पर होता है, बिना एक सेकंड सोचे बोल पड़ते हैं।

विज्ञापन
Wife caught lying by fake profile the girl whom husband described as aunt's daughter turned out to be his wife
पत्नी ने पति पर दागे सवाल - फोटो : एक्स@ureshian

विस्तार

आजकल सोशल मीडिया पर कपल्स के वीडियो खूब वायरल होते हैं। कभी प्यार भरे तो कभी नोकझोंक से भरे। लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है, उसमें हंसी भी है। प्रैंक भी और पति की ऐसी हालत होती है कि देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे। दरअसल, एक पत्नी ने अपने ही पति पर छोटा सा प्रैंक किया, और फिर जो हुआ वो इंटरनेट पर छा गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखता है कि पत्नी अपने पति के पास बैठी है और उसे एक लड़की की सोशल मीडिया प्रोफाइल दिखाती है। वो बड़े मासूम चेहरे से पूछती है, "अच्छा बताओ इस लड़की को जानते हो क्या?" पति महाशय, जिनका कॉन्फिडेंस आसमान पर होता है, बिना एक सेकंड सोचे बोल पड़ते हैं। "हां हां, बताया तो था ना। ये बुआ की लड़की है मेरी। हम दोनों बचपन में पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ते थे, तुम्हें बताया नहीं था क्या?" अब जरा सोचिए, जिस आत्मविश्वास से ये झूठ बोला गया, उसे देखकर कोई भी धोखा खा जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी ने पति पर दागे सवाल
पत्नी ने फिर दूसरा सवाल दागा, “अच्छा, देखने में कैसी लगती है?” अब तो जनाब और भी जोश में आ गए। बोले, “देखने में कैसी होगी। घर की लड़की है, ठीक-ठाक है। तुम शक कर रही हो क्या? हर दो दिन में एक लड़की की आईडी लेकर आ जाती हो।” यानी अब तो मामला उल्टा पत्नी पर डाल दिया। लेकिन असली ट्विस्ट तब आया जब पत्नी मुस्कुराते हुए बोली, “अरे ये मेरी फेक आईडी है।” ये सुनते ही पति का चेहरा देखने लायक था। पूरा कॉन्फिडेंस छू-मंतर और उनके एक्सप्रेशन ऐसे जैसे किसी ने उनके पैरों तले से जमीन खींच ली हो। इंटरनेट पर यही रिएक्शन लोगों को खूब गुदगुदा रहा है।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह मजेदार वीडियो X पर @ureshian नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया, “कॉन्फिडेंस लेवल देख रहे हो हमारे सर का।” और सच में सर का कॉन्फिडेंस तो इतना ऊंचा था कि चांद को छूने निकला था, लेकिन दो सेकंड में धड़ाम से नीचे आ गिरा। वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स की झड़ी लगा दी। एक यूजर ने लिखा, “कॉन्फिडेंस ऐसा हो तो आदमी कहीं भी अटक सकता है।” दूसरे ने मजाक में कहा, “जब ओवरकॉन्फिडेंस सर पर चढ़ जाए, तो यही हाल होता है।” तीसरे ने लिखा, “सर का आत्मविश्वास तो हद पार कर गया, अब घर में सजा भी पक्की है।” वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया, “भाई, अब बुआ की बेटी भी घर में आकर पूछेगी कि मेरा नाम कहां से आया।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed