फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   why girls becomes boy in Specific age in this village, what is the curse

आखिर इस गांव में क्यों एक खास उम्र में लड़की बन जाती हैं लड़का, ऐसा क्या है शापित

Sun, 24 Dec 2017 11:47 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Sun, 24 Dec 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
why girls becomes boy in Specific age in this village, what is the curse
डोमिनिकन रिपब्लिक के एक गांव ला सेलिनास गांव को श्रापित माना जाता है। इस गांव में लड़की की उम्र 12 साल होते ही वह लड़का बन जाती है। दुनिया में ऐसे बहुत से रहस्य हैं, जो सुलझने की बजाय और गहराते जा रहे हैं। ऐसा ही एक रहस्मयी गांव डोमिनिकन रिपब्लिक का ला सेलिनास गांव है।
विज्ञापन


समुद्र किनारे बसे इस गांव की जनसंख्या छह हजार के आसपास है, लेकिन फिर भी यह छोटा सा गांव दुनिया भर के शोधकर्ताओं के लिए शोध का विषय बन चुका है। इस गांव की पहचान एक रहस्यमयी गांव के तौर पर भी की जाती है।
विज्ञापन


स्‍थानीय लोगों का मानना है कि गांव पर किसी अदृश्य शक्ति का साया है, वहीं कुछ लोग गांव को शापित मानते हैं। गांव की समस्या यह है कि यहां पैदा होने वाली लड़की जब 12 साल की उम्र तक पहुंचती है, तो वह लड़का बन जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

why girls becomes boy in Specific age in this village, what is the curse
लड़की से लड़का बनने की इस बीमारी से गांव के लोग बेहद हैरान-परेशान व डरे हुए हैं। जब भी गांव में कोई लड़की जन्म लेती है, तो घर में मातम पसर जाता है। गांव में लड़कियों की संख्या भी कम ही है। गांव में बीमारी से ग्रस्त बच्चों को बेहद हेय दृष्टि से देखा जाता है और उन्हें समाज में घृणित समझा जाता है।

इन बच्‍चों को ‘ग्वेदोचे' के नाम से बुलाया जाता है। यह शब्द स्थानीय भाषा में किन्नरों के लिए इस्‍तेमाल होता है। चिकित्‍सकों के अनुसार, ये बीमारी एक आनुवंशिक विकार है और स्‍थानीय भाषा में इससे ग्रस्‍त बच्‍चों को ‘सूडोहर्माफ्रडाइट' कहते हैं। 

why girls becomes boy in Specific age in this village, what is the curse
इस बीमारी में लड़की के तौर पर पैदा हुए कुछ बच्चों के शरीर में धीरे-धीरे पुरूषों के अंग बनने लगते हैं। उनकी आवाज भी भारी हो जाती है। उनके शरीर में वो बदलाव आने शुरू हो जाते हैं, जो उन्हें धीरे-धीरे लड़की से लड़का बना देते हैं। कई शोधकर्ताओं ने इस बीमारी का उपचार खोजने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके।

जांच के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि गांव के 90 में से एक बच्चा इस बीमारी से जूझ रहा है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इन बच्चों में हार्मोनल एंजाइम की कमी के चलते, वह बिना किसी स्‍त्री या पुरुष अंग के जन्‍म लेते हैं और बाद में लड़की के तौर पर पैदा हुआ बच्‍चा पुरुष बनने लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed