Zara Hatke: सब पर नहीं बल्कि कुछ खास लोगों पर ही क्यों भौंकते हैं कुत्ते? वजह जानकर चकरा जाएगा सिर
Unknown Facts Of Dog: कुत्ते इंसानों की हरकतों को बहुत ही ध्यान से समझते हैं। अगर कोई व्यक्ति अचानक तेजी से हिलने लगे, हाथ उठाए या उसकी आंखों में लगातार देखे, तो कुत्ते को यह आक्रामक या डराने वाला व्यवहार लग सकता है। ऐसे में वह डर या सतर्कता के कारण भौंकने लगते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजकल लोगों को घर में पेट्स पालने का बहुत शौक होता है। किसी को कुत्ता पालने का शौक होता है तो किसी को बिल्ली पाने का। हालांकि, लोग ज्यादातर अलग-अलग ब्रीड के डॉग पालते हैं। कुत्ते इंसानों की हरकतों को बहुत ही ध्यान से समझते हैं। अगर कोई व्यक्ति अचानक तेजी से हिलने लगे, हाथ उठाए या उसकी आंखों में लगातार देखे, तो कुत्ते को यह आक्रामक या डराने वाला व्यवहार लग सकता है। ऐसे में वह डर या सतर्कता के कारण भौंकने लगते हैं। इसके उलट, जब कोई व्यक्ति आराम से और स्नेह के साथ कुत्ते के पास आता है, तो वह ज्यादा सहज रहता है और शांत बना रहता है, लेकिन आपने गौर किया होगा कि यह कुत्ते कुछ खास लोगों पर ही भौंकते हैं। आइए जानते हैं क्यों
क्यों कुछ ही लोगों पर भौंकते हैं कुत्ते
आपको पता ही होगा कि कुत्तों की सूंघने की शक्ति बेहद तेज होती है। वे न सिर्फ इंसानों की अलग-अलग गंधों को पहचान सकते हैं, बल्कि उन पर प्रतिक्रिया भी करते हैं। अगर किसी के कपड़ों से बहुत तीखा परफ्यूम आ रहा हो, किसी जानवर की गंध हो या फिर कोई अजीब सी महक हो, तो कुत्ता असहज महसूस करता है और उसे खतरे की आशंका हो सकती है। ऐसे में वह भौंककर अपनी बेचैनी जाहिर करता है।
पुरानी अनुभवों से भी प्रभावित होता है कुत्ता
कई बार कुत्तों का व्यवहार उनके पुराने अनुभवों से भी प्रभावित होता है। यदि किसी ने कभी उन्हें डराया हो और अब सामने वाला व्यक्ति उसी जैसी गंध लिए हो या वैसा ही पहनावा हो, तो कुत्ता अतीत की याद से डर सकता है और प्रतिक्रिया के रूप में भौंकने लग सकता है। वहीं अगर किसी के साथ उसका अनुभव सकारात्मक रहा हो, तो वह उसे देखकर खुश होता है, पूंछ हिलाता है और दोस्ताना रवैया दिखाता है।
नए लोगों से डरता है कुत्ता
अपने इलाके की सुरक्षा को लेकर कुत्ते बेहद सजग रहते हैं। वे अपने घर, गली या आसपास की जगह को अपनी जमीन मानते हैं और जब कोई अजनबी वहां आता है, तो वे उसे चेतावनी देने के लिए भौंकते हैं। अगर कोई कुत्ता बचपन से ही अलग-अलग लोगों और माहौल से परिचित नहीं हुआ है, तो वह नए लोगों से डर सकता है और यही डर उसे भौंकने पर मजबूर कर देता है।
जरूर समझे कुत्ते का व्यवहार
किसी भी कुत्ते का व्यवहार समझने और सुधारने के लिए यह जरूरी है कि उसे बचपन से ही अलग-अलग लोगों, माहौल और अनुभवों से रूबरू कराया जाए। जब वह सही व्यवहार करता है तो उसे स्नेह या इनाम देकर प्रोत्साहित किया जाए, ताकि उसे समझ में आए कि शांत और सहयोगी रहना अच्छा है।