{"_id":"5d84d0668ebc3e016308ea45","slug":"why-area-51-is-the-most-mysterious-place-in-the-world-are-there-really-alien-hostages","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एरिया 51 क्यों है दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगह, क्या सच में वहां बंधक बनाकर रखे गए हैं एलियंस?","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
एरिया 51 क्यों है दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगह, क्या सच में वहां बंधक बनाकर रखे गए हैं एलियंस?
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 20 Sep 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
एरिया 51
- फोटो : Flickr/Shutterstock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एरिया 51 का नाम तो आपने सुना होगा। यह अमेरिका के नेवादा में स्थित दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगह मानी जाती है। फिलहाल यह जगह पूरे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि 'इमर्सिव एंटरटेनमेंट' नाम की एक कंपनी ने एरिया 51 पर छापा मारने की घोषणा की है, इस आस में कि वहां उसे एलियंस यानी परग्रही देखने को मिलेंगे। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि इस पूरे घटनाक्रम का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।
2 of 8
एलियन
- फोटो : Pixabay
कंपनी का दावा है कि एलियंस या परग्रही एरिया 51 में बंधक बनाकर रखे गए हैं, उन्हें आजाद कराया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस क्षेत्र में घुसपैठ करने के लिए लोग इकट्ठा भी होने लगे हैं। लोगों का कहना है कि वो एलियन देखकर ही जाएंगे। अब ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सच में एरिया 51 में एलियंस को बंधक बनाकर रखा गया है? अगर नहीं तो ये जगह इतनी रहस्यमयी क्यों है और बाहरी लोगों को इस जगह के बारे में कोई जानकारी क्यों नहीं है?
3 of 8
एरिया 51
- फोटो : Social media
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एरिया 51 में अमेरिका का एयर फोर्स बेस है, लेकिन इसके अंदर क्या होता है, यह पूरी तरह से गुप्त रखा जाता है। यहां कई जगहों पर चेतावनी भरे बोर्ड लगे हुए हैं, हर वक्त सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होती है। इसके अलावा सशस्त्र गार्ड पूरे इलाके की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। यहां तक कि एरिया 51 के ऊपर से विमानों की उड़ान भी प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
एरिया 51
- फोटो : Pixabay
बीबीसी के मुताबिक, एरिया 51 को अमेरिका और सोवियत संघ के बीच शीत युद्ध के दौरान विमान के परीक्षण और विकास के लिए बनाया गया था। हालांकि यह साल 1955 में खोला गया था, लेकिन कई सालों तक इस जगह के बारे में लोगों को पता ही नहीं था। पहली बार इसके अस्तित्व को साल 2013 में सीआईए ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया था। इसके चार महीने बाद तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी सार्वजनिक तौर पर एरिया 51 का जिक्र किया था।
विज्ञापन
5 of 8
एरिया 51
- फोटो : Social media
ऐसा माना जाता है कि अमेरिकी सेना अत्याधुनिक विमानों को विकसित करने के लिए एरिया 51 का उपयोग करती है। माना जाता है कि लगभग 1,500 लोग वहां काम करते हैं, जिसमें से कई लोग लास वेगास से चार्टर्ड विमान के जरिए आते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।