मछली पकड़ने के चक्कर में महिला और बच्चे का हुआ खतरनाक शार्क से सामना, वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछली तो आपने बहुत पकड़ी होगी, लेकिन जरा सोचिए कि अगर मछली पकड़ने के चक्कर में आपका सामना खतरनाक शार्क से हो जाए तो। जी हां, कुछ ऐसा ही हुआ है अमेरिका के मैसाचुसेट्स में, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, एक परिवार बोट में बैठकर फिशिंग (मछली पकड़ना) कर रहा था। इस दौरान जैसे ही मछली कांटे में फंसी, तो महिला उसे खींच कर पास लाने लगी, लेकिन तभी एक सफेद शार्क वहां आ गई और मछली को झपटकर खा गई। यह दृश्य देखकर महिला और उसका बच्चा बुरी तरह डर गए और वहां से भागने लगे।
इस वीडियो को अटलांटिक व्हाइट शार्क कंजर्वेंसी नामक संस्था ने ट्विटर पर शेयर किया है, जो सफेद शार्क पर शोध करती है। वीडियो को अब तक 89 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 500 से ज्यादा लोगों ने इसे रिट्वीट किया है।
Incredible footage today from Doug Nelson of Franklin, MA fishing aboard the Columbia out of Rock Harbor in Orleans. @MA_Sharks pic.twitter.com/rK3yk5j6SG
— Atlantic White Shark Conservancy (@A_WhiteShark) July 20, 2019