Viral Video: एस्केलेटर पर चढ़ते वक्त बच्चा कर रहा था बदमाशी, तभी फंस गया सिर, फिर हुआ ऐसा कांप जाएगी रूह
Viral Video: घटना के समय आसपास कुछ लोग मौजूद थे, जिन्होंने तुरंत स्थिति को गंभीरता से लिया। एक व्यक्ति ने बिना देर किए एस्केलेटर को बंद कर दिया, जिससे कोई बड़ी दुर्घटना टल गई। इसके बाद कुछ लोग बच्चे को निकालने में जुट गए।
विस्तार
सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह घटना
घटना के समय आसपास कुछ लोग मौजूद थे, जिन्होंने तुरंत स्थिति को गंभीरता से लिया। एक व्यक्ति ने बिना देर किए एस्केलेटर को बंद कर दिया, जिससे कोई बड़ी दुर्घटना टल गई। इसके बाद कुछ लोग बच्चे को निकालने में जुट गए। वीडियो में नजर आता है कि लोग एस्केलेटर को पकड़कर उसे थोड़ा हिलाने की कोशिश करते हैं ताकि बच्चे का सिर बाहर आ सके।
विज्ञापन विज्ञापन
काफी कोशिशों के बाद निकलता है बच्चा
काफी कोशिशों के बाद आखिरकार बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सौभाग्य से उसे कोई चोट नहीं लगी, लेकिन एहतियातन उसे पास के अस्पताल ले जाया गया ताकि उसकी जांच की जा सके। यह पूरी घटना वहीं मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @livingchina नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसमें कैप्शन में लिखा गया, "उम्मीद है कि भविष्य में यह बच्चा थोड़ा समझदारी दिखाएगा।" इस क्लिप को अब तक 60 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो को देखने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “उस व्यक्ति ने बहुत सही समय पर कदम उठाकर बच्चे की जान बचाई।” किसी और ने लिखा, “इसीलिए कहा जाता है कि सिर फंसाने जैसी हरकतों से बचना चाहिए।” एक और ने मजाक करते हुए कहा, “अब तो बच्चा एस्केलेटर के पास जाने से पहले भी दस बार सोचेगा।” इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बच्चों की देखभाल में एक पल की लापरवाही भी खतरनाक हो सकती है। साथ ही यह भी दिखाता है कि अगर आसपास मौजूद लोग सतर्क और जिम्मेदार हों तो बड़ी अनहोनी को टाला जा सकता है।