Viral Video: कर्मचारी को नहीं मिला कुत्ता तो बॉस को ही खिला दिया श्राद्ध का खाना, उसके बाद जो हुआ कर देगा...
Viral Video: यह वीडियो एक एम्प्लॉय और उसके बॉस की मस्ती से जुड़ा है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक कर्मचारी अपने बॉस की खूब मजेदार तरीके से फिरकी लेता है। मामला कुछ यूं है कि श्राद्ध का दिन था और आमतौर पर इस दिन लोग गाय, कौवे और कुत्ते को भोजन कराते हैं।
विस्तार
आजकल सोशल मीडिया पर तरह-तरह के फनी वीडियो देखने को मिल जाते हैं। कभी ऑफिस की टेंशन को मजाक में बदलकर मीम बना दिए जाते हैं तो कभी बॉस और एंप्लॉय के बीच की नोक-झोंक को मजेदार अंदाज में दिखाया जाता है। ऐसे वीडियो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं और अक्सर वायरल भी हो जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर यूजर्स हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो एक एम्प्लॉय और उसके बॉस की मस्ती से जुड़ा है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक कर्मचारी अपने बॉस की खूब मजेदार तरीके से फिरकी लेता है। मामला कुछ यूं है कि श्राद्ध का दिन था और आमतौर पर इस दिन लोग गाय, कौवे और कुत्ते को भोजन कराते हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि गाय और कौवा तो मिल गए लेकिन कुत्ता नहीं मिला। ऐसे में कर्मचारी ने सोचा कि क्यों न बॉस को ही ये खाना दे दिया जाए।
विज्ञापन विज्ञापन
कर्मचारी ने बॉस को खिलाया श्राद का खाना
कर्मचारी बॉस के घर पहुंचता है और उन्हें लंच बॉक्स देते हुए कहता है, "सर, ये पूड़ी-सब्जी और खीर लाया हूं आपके लिए। घर में श्राद्ध था ना तो गाय और कौवा तो मिल गए, लेकिन कुत्ता नहीं मिला।" इतना सुनते ही माहौल एकदम मजेदार हो जाता है। कर्मचारी तुरंत वहां से भागने की कोशिश करता है लेकिन बॉस भी कहां पीछे रहने वाले थे। गुस्से में लाल होकर बॉस अपनी चप्पल उतारते हैं और पूरी ताकत से उसकी ओर फेंक देते हैं। यह पूरा सीन देखने वालों को इतना मजेदार लगा कि लोग हंसी रोक ही नहीं पाए। यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर @biba_gabru नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 92 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इतना ही नहीं, इस पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
एक यूजर ने लिखा, "मौत को छूकर टक से वापस आ गया।" यानी कर्मचारी ने बड़ी हिम्मत दिखाई और मौत के मुंह से लौट आया। दूसरे यूजर ने लिखा, "श्री डोगेश्वर के भोग लगाना भी जरूरी है। ये बोलना था आपको, जब तक समझ आता तब तक खुशी-खुशी खा चुके होते।" तीसरे यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, "घर के रिश्तेदारों के पते पर भेज रहा हूं भाई। कृपया पहुंचा दें।" चौथे ने लिखा, "ये चप्पल फेंकी, खाना रख लिया, अब खाएंगे चटकारे लेकर।" पांचवें यूजर ने कहा, "इस्तीफा देने का तरीका थोड़ा कैजुअल था।" वहीं, छठे ने लिखा, "कुत्ते की जगह कुत्ता साहब कह देते तो अच्छा रहता।"