फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   When the bride was persuaded to dance the groom got furious turned around and pushed the girl Video Viral

Viral Video: दुल्हन को डांस के लिए मनाया तो तिलमिला गया दूल्हा, लड़की को घुमा कर दिया धक्का, लोग हैरान

Thu, 07 Aug 2025 11:08 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 07 Aug 2025 11:08 AM IST
सार

Viral Video: वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि शादी के दौरान दुल्हन अपने दूल्हे को डांस फ्लोर पर ले जाती है। उसका इरादा था कि वे दोनों एक प्यारा और रोमांटिक डांस कर सभी मेहमानों के सामने अपने इस खास दिन को और भी खास बना दें।

विज्ञापन
When the bride was persuaded to dance the groom got furious turned around and pushed the girl Video Viral
डांस के लिए कहने पर गुस्से से तिलमिलाया दूल्हा - फोटो : इंस्टाग्राम @hasya_verse

विस्तार

शादी हर किसी के जीवन का सबसे अहम और खास दिन होता है। इसे खास बनाने के लिए लोग महीनों तैयारी करते हैं ताकि हर पल यादगार बन जाए। लेकिन एक नवविवाहित जोड़े के शादी के दिन कुछ ऐसा घटा कि वो खुशी का दिन देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का कारण बन गया और वो भी नेगेटिव वजहों से। आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे क्योंकि दुल्हन के डांस करने पर दूल्हा उसके साथ काफी अजीब व्यवहार करता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि शादी के दौरान दुल्हन अपने दूल्हे को डांस फ्लोर पर ले जाती है। उसका इरादा था कि वे दोनों एक प्यारा और रोमांटिक डांस कर सभी मेहमानों के सामने अपने इस खास दिन को और भी खास बना दें। दूल्हा पहले तो थोड़ी झिझक दिखाता है, लेकिन फिर मुस्कुराकर स्टेज पर आ जाता है। यहीं से कहानी में अचानक मोड़ आ जाता है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by @hasya_verse

विज्ञापन
विज्ञापन



अजीब सा डांस करने लगता है दूल्हा
जैसे ही म्यूजिक बजना शुरू होता है और दोनों स्टेज के बीच में आते हैं, दूल्हे के चेहरे के भाव अचानक बदलने लगते हैं। शुरुआत की बनावटी मुस्कान धीरे-धीरे सख्ती में बदल जाती है। फिर दूल्हा दुल्हन का हाथ कसकर पकड़ता है और एक तरह का साल्सा डांस करने लगता है।


दुल्हन को दे देता है धक्का
देखते ही देखते, वह दुल्हन को जोर से घुमाता है, झुकाता है और फिर इतना तेजी से नीचे की ओर धकेलता है कि दुल्हन सीधे जमीन पर गिर पड़ती है। यह नजारा देखकर वहां मौजूद मेहमान हक्के-बक्के रह जाते हैं। इसके बाद भी दूल्हा नहीं रुकता वह बार-बार दुल्हन को उठाता और जोर-जबरदस्ती घुमाता रहता है, जिससे वह कई बार गिर जाती है। स्थिति बिगड़ती देख आखिरकार दोनों के परिवार वाले बीच में आते हैं और किसी तरह दूल्हे को रोकते हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद से ही जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। अब तक इस क्लिप को 11 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और लगातार व्यूज बढ़ रहे हैं।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। एक यूज़र ने कमेंट किया, “ऐसे आदमी को शादी नहीं करनी चाहिए। इसे सम्मान की कोई जरूरत नहीं।” दूसरे ने लिखा, “अगर अभी से ये हाल है, तो आगे क्या होगा सोच कर डर लगता है।” वहीं कुछ लोगों को यह सब एक स्क्रिप्टेड स्टंट भी लगा। एक ने कमेंट किया, “लगता है ये सब वायरल रील बनाने के लिए किया गया है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed