फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   When the boy beat his wife the brothers tied the brother-in-law's hands and legs and put him in the trunk

Viral News: लड़के ने पत्नी के साथ की मारपीट तो भाइयों ने मिलकर जीजा के बांधे हाथ-पैर, कार की डिग्गी में डाला

Fri, 05 Sep 2025 11:11 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 05 Sep 2025 11:11 AM IST
सार

Viral News: यह मामला खंदौली थाना क्षेत्र के खेरिया गांव का है। यहां रहने वाले हरदेव सिंह की शादी करीब 25 साल पहले हाथरस की लक्ष्मी से हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चलते रहे। हरदेव का आरोप है कि पत्नी और उसके मायके वाले उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं।

विज्ञापन
When the boy beat his wife the brothers tied the brother-in-law's hands and legs and put him in the trunk
लड़की के भाइयों ने बांधे जीजा के हाथ-पैर - फोटो : एक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने लोगों को चौंका दिया। यहां लड़की के तीन भाइयों ने अपने ही जीजा को फिल्मी अंदाज में अगवा कर लिया। उन्होंने जीजा के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए, मुंह पर कपड़ा ठूंस दिया और कार की डिग्गी में बंद कर दिया। इसके बाद वे उसे कहीं और ले जाने लगे, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना मिल गई और समय रहते जीजा को सुरक्षित निकाल लिया गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह मामला खंदौली थाना क्षेत्र के खेरिया गांव का है। यहां रहने वाले हरदेव सिंह की शादी करीब 25 साल पहले हाथरस की लक्ष्मी से हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चलते रहे। हरदेव का आरोप है कि पत्नी और उसके मायके वाले उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इस वजह से अक्सर घर में झगड़े होते रहते थे। बुधवार को भी हरदेव और उनकी पत्नी के बीच विवाद हुआ। पत्नी के भाइयों का कहना है कि इस दौरान हरदेव ने उनकी बहन की बुरी तरह पिटाई की, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसी बात से नाराज होकर गुरुवार सुबह लड़की के तीनों भाई राजपाल, सत्यपाल और धर्मवीर अपने कुछ साथियों के साथ हरदेव के घर पहुंच गए।
विज्ञापन


लड़की के भाइयों ने जीजा को बांध दिया
हरदेव उस समय पूजा कर रहे थे। तभी लड़की के तीन भाइयों और उनके साथी अचानक घर में घुसे और उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने हरदेव के हाथ-पैर बांध दिए, मुंह पर कपड़ा लपेटा और जबरदस्ती कार की डिग्गी में डाल दिया। इसके बाद वे लोग कार लेकर चल पड़े। इस बीच रास्ते में किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि एक व्यक्ति को कार की डिग्गी में बंद कर अगवा किया जा रहा है। पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी की और आगरा-हाथरस मार्ग पर पड़रांव गांव के पास कार को रोक लिया। जब पुलिस ने कार की डिग्गी खोली, तो उसमें हरदेव बंधे हुए मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की हो गई
डिग्गी खुलते ही दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। भाई कह रहे थे कि जीजा उनकी बहन को रोज मारता-पीटता है और वे उसे थाने ले जा रहे थे। वहीं, हरदेव का कहना था कि पत्नी के मायके वाले उनकी जमीन हड़पना चाहते हैं और इसी वजह से उन्होंने उन्हें अगवा किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की हो गई। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने स्थिति संभाली और हरदेव को सुरक्षित बाहर निकाला। हरदेव ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बुधवार को पत्नी से विवाद हुआ था। अगले ही दिन उनके साले राजपाल, सत्यपाल, धर्मवीर और दो लोग घर में घुसे और उन्हें बांधकर कार की डिग्गी में डाल ले गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर कब्जा करने की साजिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed