फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   When Rapido was booked a drunk rider arrived the passenger had to drive the bike himself Video Viral

Viral Video: रैपिडो बुक किया तो आया नशे में धुत राइडर, पैसेंजर को खुद चलानी पड़ी बाइक, वीडियो ने मचाया बवाल

Wed, 03 Sep 2025 11:59 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 03 Sep 2025 11:59 AM IST
सार

Viral Video: यह मामला रैपिडो से जुड़ा हुआ है। वीडियो में दिखाई देता है कि कस्टमर ने राइड बुक की, लेकिन जब राइडर उसे पिक करने आता है तो वह नशे की हालत में होता है। यह देखकर कस्टमर खुद बाइक चलाने की डिमांड करता है।

विज्ञापन
When Rapido was booked a drunk rider arrived the passenger had to drive the bike himself Video Viral
नशे में आया राइडर - फोटो : इंस्टाग्राम @sujal_kale_

विस्तार

सोचिए आप घर जाने के लिए कैब बुक करते हैं ताकि आसानी और आराम से अपनी मंजिल तक पहुंच सकें। लेकिन अगर आपका राइडर ही नशे में हो तो? जाहिर है यह किसी भी कस्टमर के लिए डराने और असहज करने वाला पल होगा। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स के साथ बिल्कुल यही घटना हुई। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह मामला रैपिडो से जुड़ा हुआ है। वीडियो में दिखाई देता है कि कस्टमर ने राइड बुक की, लेकिन जब राइडर उसे पिक करने आता है तो वह नशे की हालत में होता है। यह देखकर कस्टमर खुद बाइक चलाने की डिमांड करता है। हैरानी की बात यह है कि राइडर इसके लिए मान भी जाता है और पीछे बैठ जाता है। इसके बाद कस्टमर बाइक चलाते हुए पूरा वीडियो बना लेता है और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by sujal kale (@sujal_kale_)




नशे में आया राइडर
इस वायरल वीडियो में सबटाइटल के रूप में शख्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “जब आपका रैपिडो राइडर नशे में हो तो आपको खुद ही घर तक ड्रॉप करना पड़ता है।” वीडियो महज 7 सेकंड का है, जिसमें बाइक चला रहा शख्स खुद को रिकॉर्ड करता नजर आता है और पीछे बैठा राइडर मुस्कुराता हुआ दिखाई देता है। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोग इस पर जमकर रिएक्ट करने लगे।

 कैप्टन के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई
वीडियो वायरल होने के बाद कंपनी की तरफ से भी इस मामले पर जवाब आया। रैपिडो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से कमेंट कर कहा कि @sujal_kale_ हमारी हालिया बातचीत के बाद हम आपको बताना चाहते हैं कि उस कैप्टन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। साथ ही आपकी शिकायत और फीडबैक पर विचार करते हुए हम अपनी सर्विस और कस्टमर सपोर्ट में सुधार करने के लिए कदम उठा रहे हैं। कंपनी ने आगे लिखा कि वे कस्टमर को फिर से बेहतर सेवा देने और उनका भरोसा वापस पाने के लिए तत्पर हैं। अब तक इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 6 हजार से ऊपर लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कमेंट सेक्शन में 80 से ज्यादा लोग अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। मजेदार बात यह है कि कई यूजर्स ने इस घटना पर हंसी-मजाक करना शुरू कर दिया।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
एक यूजर ने लिखा, “रैपिडो का रेंट पर बाइक देने का सॉफ्ट लॉन्च।” दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, “ये रैपिडो नहीं, माफ करदो है।” वहीं किसी और ने मजाक में लिखा, “मैं मदद तो नहीं कर सकता, लेकिन मुझे बहुत हंसी आ रही है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed