फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   When mom did not get lunch box she filled curry in soap box people started laughing Video goes Viral

Viral Video: मम्मी को नहीं मिला लंच बॉक्स तो साबुन के डिब्बे में ही भर दी कढ़ी, लोगों की छूटी हंसी

Tue, 22 Jul 2025 10:52 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 22 Jul 2025 10:52 AM IST
सार

Viral Video: ये वही जाना-पहचाना हरा डब्बा है, जिसे आमतौर पर देखकर दिमाग में बर्तन धोने का ख्याल आता है। लेकिन इस मां के लिए वह सिर्फ एक कंटेनर नहीं, अपने बेटे को स्नेह और स्वाद भरा खाना भेजने का जरिया था।

विज्ञापन
When mom did not get lunch box she filled curry in soap box people started laughing Video goes Viral
साबुन के डिब्बे में भर दी कढ़ी - फोटो : इंस्टाग्राम @balraj_matta

विस्तार

मां का प्यार दुनिया का सबसे सच्चा, सबसे निष्कलंक और सबसे अनमोल एहसास होता है। खासतौर पर अगर 90 के दशक की माओं की बात की जाए तो उनकी ममता में जो देसीपन और सादगी थी, वो आज भी लोगों के दिलों को छू जाती है। उन्हें सोशल मीडिया या किसी ट्रेंड की परवाह नहीं थी, उनके लिए बस इतना जरूरी था कि उनका बच्चा भूखा न रहे। इसी भावना को दर्शाता एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां अपने बेटे को बर्तन धोने वाले डिब्बे में सब्जी भरकर देती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ये वही जाना-पहचाना हरा डब्बा है, जिसे आमतौर पर देखकर दिमाग में बर्तन धोने का ख्याल आता है। लेकिन इस मां के लिए वह सिर्फ एक कंटेनर नहीं, अपने बेटे को स्नेह और स्वाद भरा खाना भेजने का जरिया था। वीडियो की शुरुआत एक पंजाबी युवक से होती है, जो इस डिब्बे को दिखाते हुए कैमरे की ओर मुस्कुराकर कहता है, “देसी मां तो देसी मां ही होती है।” वह बड़े गर्व से बताता है कि जब मम्मी को कोई टिफिन नहीं मिला, तो उन्होंने यही डिश वॉश वाला डिब्बा इस्तेमाल कर लिया। जैसे ही वह डब्बा खोलता है, उसमें कढ़ी जैसी कोई घरेलू डिश नजर आती है, जिसे देख लोग न सिर्फ हंस रहे हैं बल्कि भावुक भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Balraj Matta (@balraj_matta)




डिश वॉश के डिब्बे में भर देती हैं कढ़ी
वीडियो ने हजारों लोगों को उनके बचपन के दिनों में लौटा दिया। एक यूजर ने कमेंट किया, “इस कढ़ी में 100 नींबुओं की ताकत नहीं, मां का 100% प्यार है।” एक और यूजर ने लिखा, “भाई, तू बहुत भाग्यशाली है कि तेरे पास ऐसी मां है।” वहीं किसी ने हंसी में कहा, “इस डिब्बे की खुशबू कुछ और ही लेवल की होगी।”

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इंस्टाग्राम यूजर @balraj_matta ने यह वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने इसे "ब्रेड बॉक्स" कैप्शन के साथ शेयर किया, और अब तक इस रील को 15 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इसे 1 लाख से ज्यादा लाइक्स और 2 हजार से अधिक कमेंट्स मिल चुके हैं। यह वीडियो सिर्फ एक मजेदार क्लिप नहीं, बल्कि एक पूरी पीढ़ी की माओं को समर्पित श्रद्धांजलि है, जो सीमित संसाधनों में भी अपने बच्चों के लिए हर संभव खुशी जुटा लेती थीं। उनके लिए कोई भी डब्बा बस डब्बा नहीं होता था, वो एक ममता से भरा लंच बॉक्स बन जाता था, जिसमें स्वाद के साथ ढेर सारा प्यार भी होता था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed