फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   When he did not get anything to eat the old man was eating biscuits with water Video goes Viral on Internet

Viral Video: खाने को कुछ नहीं मिला तो पानी से बिस्किट खा रहा था बुजुर्ग, फरिश्ता बनकर पहुंचा शख्स और दिए पैसे

Fri, 12 Sep 2025 12:19 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 12 Sep 2025 12:19 PM IST
सार

Viral Video: ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो देखकर हर कोई भावुक हो रहा है और इंसानियत की असली तस्वीर सामने आ रही है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक बुजुर्ग फुटपाथ पर बैठे हैं।

विज्ञापन
When he did not get anything to eat the old man was eating biscuits with water Video goes Viral on Internet
पानी से बिस्किट का रहा था ये बुजुर्ग - फोटो : इंस्टाग्राम @iamhussainmansuri

विस्तार

आजकल सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो हमें मनोरंजन करते हैं तो कुछ ऐसे भी होते हैं जो लोगों के दिल को छू जाते हैं और समाज में इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं। खासकर जब बात जरूरतमंदों की मदद से जुड़े वीडियो की हो तो लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। ये वीडियो न सिर्फ लोगों को भावुक कर देते हैं, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करते हैं कि वे भी मदद का हाथ बढ़ाएं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो देखकर हर कोई भावुक हो रहा है और इंसानियत की असली तस्वीर सामने आ रही है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक बुजुर्ग फुटपाथ पर बैठे हैं। उनकी हालत देखकर किसी का भी दिल पसीज सकता है। वे बिस्किट को पानी में डुबोकर खा रहे हैं। वीडियो देखने से यह भी साफ होता है कि यह बुजुर्ग देख नहीं सकते यानी वे नेत्रहीन हैं। उनकी लाचारी और तकलीफ देखकर किसी का भी मन भर आएगा।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Hussain Mansuri (@iamhussainmansuri)

विज्ञापन
विज्ञापन



वीडियो देखकर भावुक हो जाएंगे आप
इसी दौरान वहां एक शख्स आता है। उसके हाथ में खाने की थाली होती है। वह बुजुर्ग के पास आकर साइड में अपने जूते उतारता है और उसी के पास जमीन पर बैठ जाता है। इसके बाद वह थाली खोलकर बड़े प्यार से बुजुर्ग को अपने हाथों से खाना खिलाता है। इस दौरान उसके चेहरे पर अपनापन साफ नजर आता है। इतना ही नहीं, वह खुद भी वहीं बैठकर बुजुर्ग के साथ खाना खाता है। यह दृश्य देखकर हर किसी की आंखें नम हो जाती हैं।

लोगों ने वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
खाना खिलाने के बाद वह शख्स बुजुर्ग को कुछ पैसे भी देता है और उन्हें गले लगाता है। यह पल बेहद भावुक कर देने वाला है। वीडियो में दिखाया गया यह छोटा सा काम इंसानियत की बड़ी मिसाल बन गया है। शायद यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के दिलों को छू रहा है और लगातार वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और कमेंट बॉक्स में तारीफों की बरसात कर रहे हैं। किसी ने लिखा कि “आप इन लोगों के लिए जमीन पर ही स्वर्ग बना रहे हैं।” तो किसी ने कहा, “भाई जैसा आपका नाम वैसा आपका काम। अल्लाह आपको और नवाजे। आप मेरे लिए प्रेरणा हो।” ऐसे कमेंट्स से पता चलता है कि लोग इस नेक काम को कितनी इज्जत और प्यार दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed