फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   When earthquake struck Assam people ran away but the nurse kept protecting the newborn babies Video Viral

Viral Video: असम में आया भूकंप तो जान बचाकर हॉस्पिटल से भागे लोग, पर नर्स डट कर करती रही नवजात बच्चों की रक्षा

Mon, 15 Sep 2025 11:26 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 15 Sep 2025 11:26 AM IST
सार

Viral Video: यह सीन नगांव जिले के एक हॉस्पिटल का था। वहां जब अचानक भूकंप आया तो मरीज, उनके परिजन और स्टाफ सभी डरकर बाहर की ओर भागने लगे। लेकिन हॉस्पिटल की एक नर्स ने इस डर और भगदड़ के बीच अपने फर्ज को सबसे ऊपर रखा।

विज्ञापन
When earthquake struck Assam people ran away but the nurse kept protecting the newborn babies Video Viral
भूकंप ने बीच बच्चों को नर्स ने बचाया - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

असम के नगांव जिले का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो रविवार शाम का है, जब भूकंप के झटकों से पूरा इलाका हिल गया था। उस समय हर जगह अफरा-तफरी का माहौल था। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे। जो जहां था, वहीं से बाहर निकलने की कोशिश करने लगा। लेकिन इसी बीच एक ऐसा सीन देखने को मिला, जिसने सबके दिल को छू लिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह सीन नगांव जिले के एक हॉस्पिटल का था। वहां जब अचानक भूकंप आया तो मरीज, उनके परिजन और स्टाफ सभी डरकर बाहर की ओर भागने लगे। लेकिन हॉस्पिटल की एक नर्स ने इस डर और भगदड़ के बीच अपने फर्ज को सबसे ऊपर रखा। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना सीधे NICU वार्ड की ओर रुख किया। वहां कई छोटे-छोटे नवजात बच्चे भर्ती थे, जो अपनी मां की गोद से दूर मशीनों और पाइपों के सहारे जिंदगी की डोर थामे हुए थे।
विज्ञापन


नर्स ने भूकंप के बीच बच्चों को बचाया
भूकंप के झटकों के बीच वार्ड में मौजूद उपकरण हिलने लगे थे। ऐसे समय में बच्चे सबसे ज्यादा खतरे में थे क्योंकि वे इतने छोटे थे कि खुद को बचा भी नहीं सकते। लेकिन नर्स ने बिना एक पल गवाए, उन नन्हीं जिंदगियों की रक्षा करने का बीड़ा उठाया। वह उनके पास गईं और उन्हें सुरक्षित रखने में जुट गईं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जहां बाकी लोग बाहर भाग रहे थे, वहीं यह नर्स वार्ड के अंदर बच्चों को बचाने के लिए खड़ी थी। इस घटना को जिसने भी देखा, वह नर्स की बहादुरी और जिम्मेदारी से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सका। लोग कहने लगे कि असली हीरो वही होते हैं, जो मुसीबत के वक्त अपनी जान की फिक्र न करके दूसरों के लिए खड़े रहते हैं। खासकर जब बात उन मासूम बच्चों की हो, जो खुद कुछ भी करने में सक्षम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने वीडियो पर ऐसे दिए रिएक्शंस
इस घटना ने असम ही नहीं, पूरे देश में लोगों के दिलों को छू लिया। सोशल मीडिया पर नर्स की जमकर तारीफ हो रही है। लोग कह रहे हैं कि ऐसे ही लोग असली प्रेरणा होते हैं। उनकी वजह से ही समाज में भरोसा कायम रहता है कि कठिन से कठिन हालात में भी कोई न कोई मदद के लिए आगे आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed