फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   why more peoplewee in the bathroom

क्या आप भी नहाते समय करते हैं ये अजीब हरकत

Wed, 08 Jun 2016 05:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Wed, 08 Jun 2016 05:45 PM IST
why more peoplewee in the bathroom
समय बाथरूम में पेशाब करने का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। - फोटो : getty images

सड़क किनारे पेशाब करने का चलन भारत में काफी पुराना  है लेकिन लोग स्वीमिंग पूल, नदी और शावर के नीचे तक यूरिन कर डालते हैं।



अगर आपसे कोई कहे कि वो कहीं भी नहाते वक्त यूरिन कर देता है तो आपको कैसा लगेगा। आप नाक भौं सिकोड़ेंगे लेकिन हकीकत में आप भी कई बार ऐसा करते हैं।

आप मानें या ना मानें लेकिन ज्यादातर लोग नहाते समय बाथरूम में पेशाब करना पसंद करते हैं।बचपन से हमें मां-बाप सिखाते हैं कि मल-मूत्र हमेशा टॉयलेट में जाकर करना चाहिए, साफ जगह पर पेशाब करना गलत बात होती है।


आप मां-बाप की बात को सही भी मानें तो लोगों के इस  बदलते व्यवहार को नकार भी नहीं सकते। लोगों द्वारा नहाते वक्त बाथरूम या नदियों में किए जा रहे पेशाब को आप गलत या सही जो भी मानें यह आप पर है कि आप इसको किस नजर से देखते हैं। लोग नहाते वक्त यूरिन करना क्यों पसंद कर रहें हैं इसके कई कारण हैं।

विज्ञापन

लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं इसके तीन कारण हैं

why more peoplewee in the bathroom
बाथरूम में पेशाब करता हो तो इससे दो फाएदे होंगे - फोटो : getty images

इसे आम लोगों की टेंडेंसी के रूप में देखना ज्यादा आसान होगा। दरअसल जब आपका पूरा शरीर ठंडे पानी में देर तक रहेगा तो मूत्राशय पर दबाव पडता है और इस वजह से मूत्र तंत्र सक्रिय हो उठता है। ऐसे में आप आलस के मारे कहीं और जाकर यूरिन करने की बजाय नहाते वक्त ही करना पसंद करते हैं।

स्विमिंग पूल में तो बाकायदा यूरिन करने वालों की पहचान के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं। यहां पानी में  'यूरीन इंडिकेटर डाई' नाम का ऐसा केमिकल मिला दिया जाता है जिसकी वजह यूरिन के पूल के पानी के संपर्क में आते ही आस पास के पानी का रंग बदल कर नीला हो जाता है।

पेशाब करने के बाद सबसे बड़ा झंझट है

why more peoplewee in the bathroom
सबसे बड़ा झंझट होता है फ्लश चलाने का और टॉइलट में पानी डालने का - फोटो : getty images

तीसरी औऱ सबसे बड़ी वजह हो सकती है शर्मिंदगी की। खुद ही सोचिए, आप नदी में नहा रहे हैं और मूत्राशय पर दबाव पडने पर आप क्या गीले और नंगे बदन बाथरूम खोजने जाएंगे।

भारत में तो कम से कम ऐसा संभव नहीं है। विदेशों में जरूर हर स्विमिंग पूल में यूटिलिटी की व्यवस्था है लेकिन भारत में ऐसा न होना ही लोगो के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ की वजह है।
 

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed