{"_id":"5bc559febdec226974556959","slug":"the-lady-use-bee-sting-to-acupuncture","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मधुमक्खी के डंक से महिला करती थी एक्यूपंचर, फिर एक दिन हुआ कुछ ऐसा जानकर रह जाएंगे दंग","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
मधुमक्खी के डंक से महिला करती थी एक्यूपंचर, फिर एक दिन हुआ कुछ ऐसा जानकर रह जाएंगे दंग
फीचर टीम, अमर उजाला
Updated Tue, 16 Oct 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
aa
स्पेन में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला की अजीबोगरीब परिस्थिति में मौत हो गई है। किसी को भी महिला की ऐसे हालातों में हुई मौत पर यकीन नहीं हो रहा है। जब आप इस मामले के बारे में जानेंगे तो शायद आपको भी यह हैरानी भरा नजर आए।
aa
दरअसल, हुआ यूं कि स्पेन में रहने वाली ये महिला एक्यूपंक्चर से अपना इलाज करा रही थी। इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि इलाज कराने गई महिला को मौत ने अपने आगोश में ले लिया। पहले तो जान जाने का कारण कोई समझ नहीं पाया लेकिन बाद में बात समझ में आई। जी हां, ऐसी घटना कम ही सुनने को मिलती है।
aa
ये पहला मौका नहीं था, जब 55 साल की महिला की मौत मधुमक्खी के डंक से एक्यूपंक्चर कराने से हो गई। वैसे आपने अभी तक सुई के जरिए एक्यूपंक्चर की बात तो सुनी होगी लेकिन मधुमक्खी के डंक से एक्यूपंक्चर की बात शायद ही सुनी हो। अगर आप भी ऐसा ही कोई इलाज कराने के बारे में सोच रहे हैं तो इस विचार को दिमाग से फौरन निकाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
aa
जर्नल ऑफ इंवेस्टिगेशनल और क्लीनिकिल इम्यूनोलॉजी में छपी रिपोर्ट के मुताबिक महिला पिछले दो साल से हर महीने पैर दर्द का इलाज कराने के लिए मधुमक्खी से कटवाती थी। मगर इलाज के दौरान एक दिन जैसे ही मधुमक्खी ने डंक मारा। महिला को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और वो बेहोश हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर कुछ हफ्तों बाद ही उसकी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
aa
आजकल ऐपीथैरेपी वैकिल्पक चिकित्सा का नया जरिया बना है। इसके तहत मधुमक्खियों की मदद से एक्यूपंक्चर किया जाता है। इस थैरेपी में मरीज के जिस हिस्से में बीमारी या दर्द होता है, वहां मधुमक्खी से कटवाया जाता है। ये चीन और कोरिया में ज्यादा प्रचलित है।