भूत-प्रेत के बारे में बहुत से लोगों के बहुत से किस्से सुने होंगे लेकिन देखा किसने है? हालांकि कई लोग यह दावा करते हैं कि हमने भूत देखा है। हमारा भूतों से सामना हुआ है। कहीं-कहीं किसी के शरीर में भी भूत समा जाता है। आज आप भूतों पर यकीन नहीं करते होंगे तो करने लगेंगे। भूतों के अस्तित्व को भले ही साइंस खारिज करती हो, लेकिन लोग इसमें आज भी भरोसा करते हैं। इसे लोगों के दिल-दिमाग में बसा डर कह लें या फिर वहम।
भूतों की दुनिया को लेकर ये है आंकड़े
आज हम आपको बता रहे हैं भूतों से जुड़ा रहस्य। एक सर्वे में कहा गया है कि 82 प्रतिशत लोगों ने भूतों के बारे में सुना है, 56 प्रतिशत लोग भूत पर विश्वास करते हैं, 16 प्रतिशत लोगों ने कहा, हमने भूत को देखा है और 40 प्रतिशत भूतों का मनुष्य पर प्रभाव पड़ता है। देखिए भूत भी कैसे प्यार करते हैं और थाईलैंड में भूत जब सामने आ गया तो उसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
भूत इस तरह कर रहे थे प्यार
दरअसल सोशल मीडिया में भूतों के प्यार करने की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि अमेरिका के लिंकनशायर कस्बे में 60 साल के रॉन बॉवर्स नाम के एक इंजीनियर बंगले का सर्वेक्षण करने गए हुए थे। तभी उन्हें बंगले में कुछ ऐसा दिखा कि वह उस पर यकीन ही न कर सके। इंजीनियर रॉन बॉवर्स बताते हैं कि रात के समय पहले तो एक धुंध सी दिखाई पड़ी लेकिन जब तक वह कुछ समझ पाते वह धुंध अचानक से गायब हो गई। उन्होंने कहा कि फिर मुझे बंगले से कुछ अजीब तरह की आवाजें भी सुनाई देने लगीं।
बॉवर्स ने कहा मैं कुछ समझ ही नहीं पा रहा था लेकिन तभी अचानक मेरी नजर एक किनारे पड़ती है जहां दो धुंध की आकृतियां बनी हुई थीं और लग रहा था जैसे वो एक-दूसरे को प्यार कर रही हों, मैं यह सब देखकर बहुत घबरा गया। मुझे लगा भूतों की दुनिया में भी रोमियो और जूलियट होते हैं।
भूत का भागते हुए वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक फुटेज लोगों के डर की वजह बना हुआ है। क्योंकि जिन लोगों ने कभी भूत नहीं देखा वो साफ देख लें कि भूत असल में होता है। वीडियो थाईलैंड का बताया जा रहा है, जिसमें एक बच्चे जैसी किसी चीज की तस्वीरें कैद हुई हैं, जिसे भूत बताया जा रहा है। इस बच्चे के हाव-भाव और हरकतें ठीक वैसी ही दिख रही हैं जो थाई पौराणिक कथाओं में भूत के लिए बताई जाती हैं।