{"_id":"5bc32d0abdec22697d28a233","slug":"girls-are-forcibly-pregnant-in-nigeria","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां लड़कियों को जबरन किया जाता है प्रेग्नेंट, बड़ी दर्दनाक है इनकी कहानी","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
यहां लड़कियों को जबरन किया जाता है प्रेग्नेंट, बड़ी दर्दनाक है इनकी कहानी
फीचर टीम, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
a
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में कई ऐसे काम किए जाते हैं जो गैरकानूनी होते हैं, ये गैरकानूनी काम कानून की नजर से बचकर किया जाते हैं लेकिन जिस बारे में हम बताने जा रहे हैं वह तो यहां खुलेआम किया जाता है जबकि पूरी दुनिया की नजर में वह घोर अपराध है। इससे घृणित काम कोई और हो भी नहीं सकता। दरअसल, यहां लड़कियों को जबरन मुर्गियों की तरह प्रेग्नेंट किया जाता है। इनकी कहानी रोंगटे खड़े कर देने वाली है। यहां कम उम्र की लड़कियों के साथ जानवरों से भी बुरा बर्ताव किया जाता है।
d
यह घिनौना काम होता है नाइजीरिया में... यहां पर कुछ ऐसी जगह हैं जहां ऐसे घिनौने काम को खुलेआम अंजाम दिया जा रहाा है। इनके निशाने पर होती है कच्ची उम्र की लड़कियां। इनके बारे में सोचने से भी किसी को भी शर्म और घृणा आती है। लेकिन यहां पॉल्ट्री फॉर्म की मुर्गियों की तरह 13 से 18 साल की इन लड़कियों को जबरन प्रेग्नेंट कर बच्चे पैदा करने को मजबूर किया जाता है। आप सोच रहे होंगे कि इसके पीछे आखिर क्या वजह हो सकती है..?
a
दरअसल, नाइजीरिया में यह एक गोरखधंधा बन चुका है। यहां इन कम उम्र की लड़कियों से पैदा होने वाले बच्चों को ऐसे लोगों को बेच दिया जाता है जिनके बच्चे ही नहीं होते हैं। आपको बता दे कि नाइजीरिया में इस घिनौने काम को 'बेबी फार्मिंग' कहा जाता है। इतना ही नहीं जब लड़कियां प्रेग्नेंट होती हैं तो उन लड़कियों को बंदूकों के सांये में रखा जाता है। ये घिनौने काम अनाथालय और अस्पतालों की दीवारों में कैद लड़कियों के साथ किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
a
इस धंधे में शातिर दिमाग उन लड़कियों को पकड़ते हैं जो गरीब होती है या जो मजबूरी में काम करने को राजी हो जाती हैं। उन्हीं लड़कियों के साथ ये सब किया जाता है। ये भी बता दें कि नाइजीरिया में अबॉर्शन कराना गैरकानूनी है। इसलिए ये लड़कियां अबॉर्शन भी नहीं करा सकती। इसी बात का फायदा उठा कर बेबी फार्मिंग का काम किया जाता है।
विज्ञापन
a
बच्चा अगर लड़का हो तो उसे बेचकर 5 हजार डॉलर मिल जाते हैं जबकि लड़की होने पर ये दाम 4 हजार तय किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह काला सच साल 2015 में ही सामने आ गया था जिसके बाद से यहां पर अनाथालयों और अस्पतालों में रखी जा रही लड़कियों की ओर दुनिया का ध्यान गया।