फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्वॉयफ्रेंड को किस कर रही थी पत्नी, पति ने गूगल मैप पर देखा तो हो गया तलाक

Mon, 15 Oct 2018 09:39 AM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
फीचर टीम, अमर उजाला Updated Mon, 15 Oct 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
Mans caught her wife with other man through google map
aa
एक बड़ा ही हैरतअंगेज मामला सामने आया है। इसके बारे में जानकर यकीनन आपको भी ताज्जुब होगा। दरअसल, हुआ यूं कि गूगल मैप के जरिए पत्नी के अफेयर की पोल पट्टी खुल गई। आप सोचेंगे कि गूगल मैप का इस्तेमाल तो इंटरनेट के जरिए राह तलाशने तक ही सीमित है फिर ये करिश्मा कैसे हो गया। आखिर शख्स को कैसे गूगल मैप के जरिए पत्नी के अफेयर की बात पता चल गई..? 


 
Mans caught her wife with other man through google map
aa
ज्यादा सोचिए मत। चलिए हम आपको बताते हैं कि यह कमाल आखिर कैसे हुआ। दरअसल, महिला के पति ने राह ढूंढ़ने के लिए ही गूगल मैप ऑन किया था लेकिन उसे वहां कुछ ऐसा नजर आया जिसे देखकर उसे भी जोर का झटका लगा। गूगल मैप की स्ट्रीट व्यू फोटो में उसे अपनी पत्नी नजर आई। बात करने पर मालूम चला कि उसकी पत्नी का किसी और से अफेयर चल रहा था।

 
Mans caught her wife with other man through google map
सांकेतिक चित्र
जी हां, लोगों को राह दिखाने वाले गूगल मैप ने जाने अनजाने शख्स की बीवी की पोल पट्टी खोल दी। इस वजह से इस शादीशुदा जोड़े में तलाक भी हो गया। डेलीमेल की खबर के अनुसार, ये मामला दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू में सामने आया है। एक शख्स मशहूर पुल पर जाने के लिए आसान और सबसे सही रास्ते को गूगल मैप पर ढूंढ रहा था कि तभी उसकी आंखों के सामने एक ऐसी तस्वीर आ जाती है जिसे देखकर वह भौचक्का रह जाता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mans caught her wife with other man through google map
aa
दरअसल, उस शख्स को मैप के स्ट्रीट व्यू में एक जाना पहचाना चेहरा नजर आता है। फोटो में उसे एक महिला सफेद टॉप, जींस और हील्स में दिख रही थी। वह एक बैंच पर बैठी थी और अपनी गोद में लेटे हुए एक आदमी के बालों को सहलाते हुए उसे किस कर रही थी। उस शख्स ने जब फोटो को जूम किया तो उसे पता चला कि वह महिला कोई और नहीं बल्कि उसकी बीवी है। 
विज्ञापन
Mans caught her wife with other man through google map
aa
बस फिर क्या था। गुस्साए पति ने पत्नी से वो फोटो लेजाकर उसके बारे में पूछताछ की तो उसने अफेयर की बात कबूल ली। इसके बाद दोनों के बीच तलाक हो गया। गूगल ने दुनिया के कई देशों में स्ट्रीट व्यू फीचर को लॉन्च कर रखा है। इसके जरिए प्रमुख रास्तों की एकदम साफ तस्वीरें गूगल मैप पर दिखाई देती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed