फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Weird News japan haunted house sitters paid to stay overnight in jiko bukken homes

Weird News: भूतिया घर में रहने की मिलती है नौकरी, सैलरी जानकर नहीं कर पाएंगे यकीन

Mon, 20 Jul 2026 03:10 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Mon, 20 Jul 2026 03:10 PM IST
सार

Weird News: जापान में भूतिया घरों में रहने नौकरी मिल रही है। इसके लिए लोगों अच्छी सैलरी भी मिलती है। इन घरों में पूरी रात रहना होता है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? 

विज्ञापन
Weird News japan haunted house sitters paid to stay overnight in jiko bukken homes
भूतिया घर में रहने की मिलती है नौकरी, सैलरी जानकर नहीं कर पाएंगे यकीन - फोटो : AI

विस्तार

Weird News: क्या आप किसी भूतिया घर में रह सकते हैं? ज्यादातर लोग ऐसे घर में रहने के पहले सौ बार सोचेंगे। लेकिन जापान में लोगों के ऐसे घरों में रहने पैसे दिए जा रहे हैं। अगर कोई भूतिया घर में रहता है, तो उसे  88,000 येन यानी करीब 52 हजार रुपये मिलते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन


आखिर क्या है मकसद? 

इस काम के पीछे की वजह सिर्फ भूतों की तलाश करना नहीं है, बल्कि खाली पड़े मकानों को फिर से बेचने या किराए पर देने में मदद करना है। यहां पर लोग पूरी रात रहकर कैमरों और दूसरे उपकरणों की मदद से कथित पैरानॉर्मल एक्टिविटी की जांच करते हैं। अगर रात के समय कुछ असामान्य नहीं होता, तो प्रॉपर्टी के बारे में एक सर्टिफिकेट जारी किया जाता है वहां कोई पैरानॉर्मल एक्टिविटी नहीं दिखाई दी है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जापान में इस तरह की प्रॉपर्टी को जिक्को बुक्केन कहा जाता है। इस स्थान पर किसी व्यक्ति की मौत असामान्य या परेशान करने वाली परिस्थितियों में हुई हो। इनमें हत्या, आत्महत्या, जानलेवा आग या लोनली डेथ जैसे मामले शामिल होते हैं। लोनली डेथ यानी जब किसी व्यक्ति की अकेले घर में मौत हो जाती है और फिर कई दिनों किसी को पता नहीं चलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: बच्चों की अनोखी कलाकारी ने जीता इंटरनेट का दिल, टॉय ट्रक पर निकाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा


इस तरह की संपत्ति का इतिहास सामने आने पर कई लोग वहां रहने से डरते है। इस डर को दूर करने के लिए कथित हॉन्टेड हाउस सिटर की मदद ली जा रही है। इस काम से जुड़े लोग पूरी रात इस तरह के घर में रहते हैं। अगर रातभर कोई असामान्य गतिविधि नहीं होती है, तो प्रॉपर्टी में पैरानॉर्मल एक्टिविटी नहीं मिलने का सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। 

Viral Video: अमेरिका में हरी मिर्च की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ कंपनियां यह भी दावा करती हैं कि अगर किसी घर को भूतों से मुक्त घोषित होने के बाद वहां प्रमाणित पैरानॉर्मल एक्टिविटी देखी जाती है, तो वे मुआवजा भी दे सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed