फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Green chilli price in usa vs india video goes viral on social media

Viral Video: अमेरिका में हरी मिर्च की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Mon, 20 Jul 2026 12:29 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 20 Jul 2026 12:29 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अमेरिका के एक बड़े सुपरमार्केट में खड़ी हरी मिर्च की कीमत बताती हैं। जिसे सुनकर इंटरनेट पर महंगाई और दोनों देशों की कमाई को लेकर बहस छिड़ गई है।

विज्ञापन
Green chilli price in usa vs india video goes viral on social media
अमेरिका में इतनी महंगी बिकती है हरी मिर्च - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

विज्ञापन

Green Chilli Price In Usa Viral Video: हरी मिर्च का इस्तेमाल भारत समेत दुनिया के कई देशों में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। भारत में हरी मिर्च की कीमत हर आदमी के बजट में होती है। आपने देखा भी होगा जब भी आप बाजार से सब्जी खरीदते हैं तो सब्जी वाला हरी मिर्च ऐसे ही डाल देता है। लेकिन अमेरिका में इसी मिर्च की कीमत जानकर लोग हैरान हो गए है। सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अमेरिका के एक बड़े सुपरमार्केट में खड़ी हरी मिर्च की कीमत बताती हैं। जिसे सुनकर इंटरनेट पर महंगाई और दोनों देशों की कमाई को लेकर बहस छिड़ गई है।


Viral Video: पिता के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने दिया ऐसा अनमोल तोहफा, आंखों से छलक पड़े खुशी के आंसू
विज्ञापन

 

वीडियो में एक बड़े सुपरमार्केट में खड़ी महिला एक मिर्ची का छोटा सा डिब्बा दिखाते हुए उसकी कीमत 400 बताती हैं। यानी भारतीय रुपयों में पूरे 3500 रुपये किलो। फिर महिला मिर्ची के पैकेट का वजन 114 ग्राम बताती है, जिसमें केवल 12, 13 मिर्ची है। जहां भारत में सब्जीवाले इतनी मिर्ची फ्री में डाल देते हैं वहीं ये एक छोटा सा डिब्बा दिखाते हुए महिला कहती है कि, अमेरिका में मिर्ची खरीदना सोना -चांदी खरीदने जैसा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neha Jain| USA life (@neha_in_usa)


भारत में हरी मिर्च की कीमत शहर, मौसम और उपलब्धता के हिसाब से बदलती रहती है। वहीं अमेरिका में भी अलग-अलग शहरों और स्टोर्स में इसकी कीमत अलग हो सकती है। अमेरिका में मिर्च का उत्पादन होता है, लेकिन भारत की तुलना में कीमत ज्यादा होने के पीछे खेती और मजदूरी की अधिक लागत, पैकिंग-ट्रांसपोर्ट, स्टोर का मार्जिन और कुछ किस्मों का आयात जैसे कारण हो सकते हैं। 


Viral Video: दूध का डोलचा गले में डाल नन्ही बच्ची ने किया कुछ ऐसा, 12 करोड़ लोगों ने देख डाला वीडियो

 

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- भारत में 20 रुपये में 250 ग्राम तक हरी मिर्च मिल जाती है। वहीं एक अन्य यूजर का कहना था कि, अमेरिका में लोगों की कमाई भी ज्यादा होती है, इसलिए सिर्फ भारतीय रुपये में कीमत कन्वर्ट करके तुलना करना पूरी तस्वीर नहीं दिखाता। 

 

Viral Video: जलभराव के बीच दिखी इंसानियत, बाइक सवार ने की पानी में फंसी महिला की मदद, वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed