Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Wedding Car Flips Into Muddy Field Hours Before Ceremony Pregnant Bride Survives

शादी से कुछ घंटे पहले खेत में पलटी दूल्हा-दुल्हन की कार, कीचड़ में सन गया लहंगा; फिर भी नहीं रुकी शादी

Sun, 15 Nov 2026 10:54 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 15 Nov 2026 10:54 AM IST
सार

Viral Video: वियतनाम में शादी से कुछ घंटे पहले दूल्हा-दुल्हन की फूलों से सजी कार कीचड़ भरे धान के खेत में पलट गई। बोनट पर लगे फूल हवा से उड़कर विंडशील्ड पर आ गए थे, जिससे ड्राइवर को रास्ता दिखना बंद हो गया। हादसे में प्रेग्नेंट दुल्हन और उसका होने वाला बच्चा सुरक्षित हैं।
 

विज्ञापन
Wedding Car Flips Into Muddy Field Hours Before Ceremony Pregnant Bride Survives
बोनट पर लगे फूल बने हादसे की वजह - फोटो : एक्सf@StRyuAka

विस्तार

शादी का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए लोग महीनों पहले से तैयारियां करते हैं। लेकिन सोचिए जिस दिन आप नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हों, उसी दिन आपकी कार सड़क से उतरकर खेत में पलट जाए तो क्या होगा? वियतनाम में एक दूल्हा-दुल्हन के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। शादी की रस्में शुरू होने से कुछ घंटे पहले उनकी फूलों से सजी कार कीचड़ भरे धान के खेत में जा पलटी। हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को कुछ समझने का मौका तक नहीं मिला। राहत की बात यह रही कि कार में सवार दूल्हा-दुल्हन की जान बच गई। खास बात यह है कि दुल्हन गर्भवती थी।

विज्ञापन


बोनट पर लगे फूल बने हादसे की वजह
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना 10 नवंबर को वियतनाम के तुयेन क्वांग प्रांत में सुबह करीब 10 बजे हुई। 19 वर्षीय दुल्हन डैम थी जुआन और 21 वर्षीय दूल्हा ली वान वियत शादी की रस्मों के लिए कार से जा रहे थे। उनकी कार को फूलों से सजाया गया था। अभी वे दूल्हे के घर से करीब एक किलोमीटर दूर ही थे कि अचानक तेज हवा चली। हवा के झोंके से कार के बोनट पर लगे फूल उखड़कर सीधे विंडशील्ड पर जा चिपके। इससे ड्राइवर को आगे का रास्ता दिखाई देना बंद हो गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब एक मीटर नीचे धान के खेत में जा गिरी। कार एक तरफ पलट गई। दुल्हन की तरफ की खिड़की खुली होने के कारण उसका पूरा वेडिंग गाउन कीचड़ में सन गया। हादसे के बाद दुल्हन की हालत देखकर वहां मौजूद लोग भी घबरा गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मिलकर उठाई कार
हादसा होते ही फोटोग्राफर और बाराती मदद के लिए दौड़े। शुरुआत में कुछ युवकों ने मिलकर कार को सीधा करने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। दर्जनों लोगों ने मिलकर कार को उठाया, जिसके बाद दूल्हा-दुल्हन किसी तरह बाहर निकल पाए।


कीचड़ से सने कपड़ों में पूरी की शादी की रस्में
हादसे के बाद दुल्हन को दूल्हे के घर ले जाया गया। वहां उसने नहाकर कपड़े बदले और फिर शादी की रस्में पूरी कीं। हालांकि, परिवार की चिंता अभी खत्म नहीं हुई थी। दोपहर में दुल्हन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि वह और उसके गर्भ में पल रहा बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोग जहां दूल्हा-दुल्हन की सलामती पर खुशी जता रहे हैं, वहीं कार पर फूलों की सजावट को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि गाड़ी सजाते समय इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि फूल या दूसरी सजावटी चीजें ड्राइवर की नजर के सामने न आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed