{"_id":"6a54bcc02df433da4004bd7e","slug":"viral-village-aunty-starts-dancing-in-house-on-arvind-akela-kallu-song-video-goes-viral-2026-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dance Video: आंटी ने किया शानदार डांस, भोजपुरी गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके, वीडियो ने जीता लोगों का दिल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Dance Video: आंटी ने किया शानदार डांस, भोजपुरी गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके, वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Mon, 13 Jul 2026 03:54 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Mon, 13 Jul 2026 03:54 PM IST
सार
Viral Dance Video: सोशल मीडिया पर एक आंटी का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनकी डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने भोजपुरी गाने पर डांस किया है।
विज्ञापन
आंटी ने किया शानदार डांस, भोजपुरी गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके
- फोटो : instagram
विस्तार
Viral Dance Video: हर दिन सोशल मीडिया पर डांस के वीडियो देखने को मिलते हैं। हर वीडियो में अलग-अलग लोगों के अलग-अलग अंदाज देखने को मिलते हैं। इंटरनेट पर हर उम्र के लोगों के डांस वीडियो देखने को मिलते हैं। सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक आंटी डांस करती हुई दिख रही है। आंटी भोजपुरी गाने पर जबरदस्त डांस कर रही हैं।
विज्ञापन
वीडियो में दिख रहा है कि आंटी ने साड़ी पहना हुआ है और बालों में फूल लगाया है। उनके पीछे टीवी चल रही है और वो बेहद खूबसूरत अंदाज में डांस कर रही है। अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज के गाना नाच रे पतरकी नागिन जैसन पर डांस कर रही है। लोग आंटी की ऊर्जा और एक्सप्रेसन की खूब तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
आंटी का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आंटी का परफॉर्मेंस शानदार एक्सप्रेशन, बेहतरीन मूव्स और कॉन्फिडेंस से भरा है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आंटी पूरे कॉन्फिडेंस के साथ भोजपुरी गाने पर डांस कर रही है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
Viral Video: प्यासे लंगूर की मासूम कोशिश देख महिला ने की मदद, पेश की इंसानियत की मिसाल, वायरल हुआ वीडियो
आंटी के चेहरे के हाव-भाव गाने से पूरी तरह मेल खाते हैं। इससे उनकी परफॉर्मेंस और भी खूबसूरत हो गई है। आंटी ने डांस स्टेप्स के साथ स्माइल और कैमरे के सामने गजब का तालमेल बिठाया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म भी शेयर कर रहे हैं।
Monsoon 2026: भारत की तरफ आ रहा 10 हजार किमी लंबा बादलों का झुंड, जानिए कब होगी झमाझम बारिश
आंटी के वायरल डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वायरल वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने लाइक भी किया है। सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आंटी एनर्जी और एक्सप्रेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।