{"_id":"67bd7a37253a631497040922","slug":"viral-video-the-little-elephant-dancing-on-tune-of-bhajan-see-viral-video-2025-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: भजन पर नाचते नन्हें हाथी का वीडियो वायरल, देखकर बन जाएगा आपका दिन","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: भजन पर नाचते नन्हें हाथी का वीडियो वायरल, देखकर बन जाएगा आपका दिन
Tue, 25 Feb 2025 01:37 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:37 PM IST
सार
Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हाथी का बच्चा भजन पर मस्त होकर नाच रहा है। अब यह सोशल मीडया पर वायरल हो गया है और लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। वीडियो में भजन पर नाचते हाथी को देखकर लोग हैरान हैं।
विज्ञापन
भजन पर नाचते नन्हें हाथी का वीडियो वायरल
- फोटो : Facebook
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर हर तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। जानवरों की लड़ाई से लेकर डांस तक वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कई वीडियो हैरान करने वाले होते हैं, तो कुछ हंसाने वाले। वर्तमान समय में कब क्या वायरल हो जाए, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। सोशल मीडिया पर आपने अभी तक जानवरों की लड़ाई और गानों पर उनको झूमते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी भजन पर हाथी को नाचते हुए देखा है?
विज्ञापन
अगर आपने नहीं देखा है, तो आज हम आपके लिए एक वीडियो लेकर आए हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हाथी का बच्चा भजन पर मस्त होकर नाच रहा है। अब यह सोशल मीडया पर वायरल हो गया है और लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। वीडियो में भजन पर नाचते हाथी को देखकर लोग हैरान हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह वीडियो तमिलनाडु के तिरूचेंदुर मंदिर का है। मंदिर में भजन बज रहा है, जिसे सुनकर एक नन्हा प्यारा हाथी नाच रहा है। वीडियो ने लोगों के दिल को जीत लिया है। दरअसल, गुरुवायूर मंदिर ने तिरूचेंदुर मंदिर को एक खास भेंट के तौर पर प्यारा हाथी का बच्चा दिया है। यह आम हाथी नहीं है, बल्कि यह भजन और गाने पर थिरकने वाला अनोखा हाथी है।
विज्ञापन
Planetary Parade 2025: आसमान में एक सीधी रेखा में दिखेंगे सात ग्रह, जानिए कब होने जा रही अद्भुत खगोलीय घटना
वीडियो में आप देख सकते हैं कि मंदिर के अंदर से लोग जैसे ही भजन गाना शुरू करते हैं नन्हा हाथी खुशी के मारे भजन की ताल से ताल मिला कर झूमने लगता है। कभी वो अपने छोटे-छोटे पैरो को हिलाता है तो कभी सूंड और कानों को। भजन पर नाचते हुए हाथी अपनी खुशी जाहिर कर रहा है।
Naga Sadhu: राजेश्वर, बर्फानी, खिचड़ी और खूनी नागा साधु में क्या होता है अंतर, कहां और कैसे रखे जाते हैं नाम
सोशल मीडिया पर नन्हें हाथी के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो को फेसबुक पर Achyutam Singh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के साथ ही बताया गया है कि गुरुवायुर मंदिर ने तिरुचेंदुर मुरुगन मंदिर को एक शिशु हाथी उपहार स्वरूप में दिया। देखिए, यह भजनों की धुन पर कैसे आनंदपूर्वक नृत्य कर रहा है! यह केवल सनातन में ही संभव है। जय सनातन। इस वीडियो पर लोग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।