फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video Shows Desi Woman Fluent English Left Foreigner Shocked Watch Video

Video: बंजारन महिला की फर्राटेदार अंग्रेजी सुन विदेशी पर्यटक हुआ हैरान, जानिए कैसे सीखा इंग्लिश बोलना

Wed, 19 Mar 2025 08:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 19 Mar 2025 08:21 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला की फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर विदेश पर्यटक भी हैरान हो जाता है। इस दौरान विदेशी पर्यटक की प्रतिक्रिया देखने लायक है।

विज्ञापन
Viral Video Shows Desi Woman Fluent English Left Foreigner Shocked Watch Video
बंजारन महिला की फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर विदेशी पर्यटक हुआ हैरान - फोटो : Instagram/mewadi_vlogger

विस्तार

Viral Video: मीडिया लोगों के टैलेंट को दुनिया के सामने लाने में मदद करता है। वर्तमान समय में कई लोगों को सोशल मीडिया ने रातोंरात स्टार बना दिया है। इस प्लेटफार्म पर आपको कई तरह के वीडियो देखने को मिल जाएंगे। अब इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इसमें एक महिला को फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हुए देखा जा सकता है। राजस्थान की एक बंजारन महिला का यह वीडियो है। 

विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला की फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर विदेश पर्यटक भी हैरान हो जाता है। इस दौरान विदेशी पर्यटक की प्रतिक्रिया देखने लायक है। सोशल मीडिया पर वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है, देसी अंदाज और विदेशी भाषा का ऐसा मेल शायद ही पहले देखा होगा। 
विज्ञापन


वीडियो में नजर आ रही है महिला का नाम सुनीता है। सबसे पहले वह एक विदेशी पर्यटक को नमस्ते कर उसका हालचाल पूछती है। इस पर विदेशी भी नमस्ते कहकर उसका नाम पूछता है। पर्यटक को महिला को बताती है कि वह रेगिस्तान में प्लास्टिक के टेंट में रहती है और उसके पास अपना कोई मकान नहीं है। लेकिन सबसे हैरानी वाली बात यह है कि यह सबकुछ महिला अंग्रेजी में बताती है, जिससे सुनकर विदेशी पर्यटक हैरान रह जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ISS: क्या है अंतरिक्ष स्टेशन? जहां फंसी थीं सुनीता विलियम्स, 90 मिनट में लगाता है पृथ्वी का एक चक्कर

वीडियो में आप देख सकते हैंसकि हॉलैंड से आया पर्यटक सुनीता की अंग्रेजी से इस कदर प्रभावित हुआ कि उसने तुरंत कह दिया कि आप बहुत अच्छी अंग्रेजी बोलती हैं। इसके बाद सुनीता कहती हैं कि उसने कभी स्कूल का मुंह नहीं देखा और न कभी पढ़ाई लिखाई की। वह सिर्फ अभ्यास से अंग्रेजी बोलती है। 


Airport Security: इन लोगों की एयरपोर्ट पर नहीं होती है सुरक्षा जांच, मिलती हैं ये खास सुविधाएं

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग महिला की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों को कहना है कि सुनीता ने साबित कर दिया कि अंग्रेजी सीखने के लिए स्कूल जाने या किसी कोर्स की जरूरत नहीं है। राजस्थान के पुष्कर मेले में  यह वीडियो रिकॉर्ड किया गया है, लेकिन यह स्पष्ट  नहीं है कि वीडियो कब का है। 

View this post on Instagram

A post shared by Mewadi Vlogger (@mewadi_vlogger)



Viral Video: पानी भरे गिलास पर मटका रखकर लड़के ने दिखाया गजब का करतब, वीडियो देखकर खूली रह जाएंगी आंखें

इंस्टाग्राम  पर @mewadi_vlogger नाम के अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है। महिला राजस्थान की मशहूर कालबेलिया जनजाति की है, जिसने अपनी फर्राटेदार अंग्रेजी से विदेशी पर्यटक को भी हैरान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed