फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video: Saanp Aur Bichhoo Ki Ladai Video Snake And Scorpion Fight Video

Viral Video: बिच्छू को खाने चला था सात फीट लंबा सांप, लेकिन ऐसे दाव पड़ गया उल्टा

Wed, 18 Sep 2024 08:58 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 18 Sep 2024 08:58 PM IST
सार

वीडियो में देखा जा सकता है कि सात फीट लंबा सांप बिच्छू के सामने बेबस नजर आ रहा है। बिच्छू अपने डंक से सांप को काबू में करता दिख रहा है।

विज्ञापन
Viral Video: Saanp Aur Bichhoo Ki Ladai Video Snake And Scorpion Fight Video
बिच्छू को खाने चला था सात फीट लंबा सांप, लेकिन ऐसे दाव पर पड़ गया उल्टा - फोटो : instagram/

विस्तार

Saanp Aur Bichhoo Ki Ladai Ka Video: सांप और नेवले की लड़ाई आम बात है। सोशल मीडिया पर अक्सर सांप और नेवले की लड़ाई के वीडियो देखने को मिल जाते हैं। सांप और नेवला प्राकृतिक तौर पर ही एक दूसरे के दुश्मन होते हैं। एक दूसरे को खत्म कर देने की जिद में दोनों की लड़ाई होती रहती है। अब इस बीच सांप और बिच्छू की लड़ाई का वीडियो सामने आया है। सांप बिच्छू को खाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन बिच्छू उस पर भारी पड़ता दिख रहा है। अब यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि सात फीट लंबा सांप बिच्छू के सामने बेबस नजर आ रहा है। बिच्छू अपने डंक से सांप को काबू में करता दिख रहा है। यह वीडियो सिर्फ 9 सेकेंड का है, जिससे यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि सांप ने बिच्छू को पकड़ा है या बिच्छू ने सांप को। लेकिन यह साफ है कि सांप जिस बिच्छू को खाने की कोशिश में है, वह उसे गले में पहुंचने से पहले ही उसके लिए खतरा साबित हो गया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि बिच्छू भी जहरीले होते हैं, लेकिन सांप इससे कई गुना अधिक जहर होता है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो से सीख मिलती है कि आकार मायने नहीं रखता है, बल्कि प्रतिद्वंदी पर विजय पाने के लिए आपके पास  इच्छाशक्ति है या नहीं। अगर इच्छाशक्ति है, तो आप विजय हासिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Moon Soil: आखिर चांद की मिट्टी में क्या है? चीन के मिशन ने किया चौंकाने वाला खुलासा, वैज्ञानिक भी हुए हैरान


Venus Orbiter Mission: क्या है इसरो का वीनस मिशन, कब होगा लाॅन्च? जानिए इसके बारे में सबकुछ

Optical Illusion: तस्वीर में टीचर और बच्चों के बीच छिपा है एक बूढ़ा आदमी, क्या आप 5 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?

सांप और बिच्छू की लड़ाई के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स का कहना है कि दोनों को देखने के बाद मुझे यह समझ नहीं आ रहा है कि सांप ने बिच्छू को पकड़ा है या बिच्छू ने सांप को। दूसरे का कहना है कि सच में यह खतरनाक लड़ाई है। एक सवाल पूछा है कि आखिर अंत में जीत किसकी हुई है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @rijeshkv_80



इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर  @rijeshkv_80 नाम के अकाउंट से पोस्ट किसा गया है। बिच्छू खाने की कोशिश करने का एक दुर्लभ दृश्य। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने लाइक किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed