{"_id":"689089ee62f55240fe0f198d","slug":"viral-video-people-were-stunned-to-see-the-four-legged-hen-said-in-surprise-extra-leg-piece-2025-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: चार टांगों वाली मुर्गी का वीडियो हो रहा वायरल, लोग बोले- दो एक्सट्रा लेग पीस","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: चार टांगों वाली मुर्गी का वीडियो हो रहा वायरल, लोग बोले- दो एक्सट्रा लेग पीस
Mon, 04 Aug 2025 03:52 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 04 Aug 2025 03:52 PM IST
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सच में टांगों वाली मुर्गी दिख रही है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स अपने हाथ एक सफेद रंग की मुर्गी पकड़ा हुआ है, जिसकी दो नहीं, बल्कि चार टांगे हैं।
विज्ञापन
चार टांगों वाली मुर्गी का वीडियो हो रहा वायरल, लोग बोले- दो एक्सट्रा लेग पीस
- फोटो : Instagram/ruko_bhaiii
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: आम तौर पर किसी भी पक्षी के दो पैर होते हैं, लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि एक मुर्गी की चार टांगे भी हो सकती हैं, तो क्या आप इस पर यकीन करेंगे। आप कहेंगे कि यह क्या अजीब बात है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सच में टांगों वाली मुर्गी दिख रही है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स अपने हाथ एक सफेद रंग की मुर्गी पकड़ा हुआ है, जिसकी दो नहीं, बल्कि चार टांगे हैं। वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @ruko_bhaiii नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पहली बार देखने पर मुर्गी सामान्य दिखाई देती है, लेकिन ध्यान से देखने पर उसकी चारों टांगे साफ दिख रही है।
विज्ञापन
वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स एक-एक कर के मुर्गी की टांगें गिनता और कैमरे के सामने उसे हर एंगल से दिखाता है। वह ऐसा इसलिए करता है, क्योंकि किसी शक न हो। मुर्गी के शरीर में चार टांगे होना सामान्य बात नहीं है, बल्कि इसे आनुवंशिक परिवर्तन कहा जाता है, जो बहुत ही दुर्लभ स्थिति होती है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
Ajab-Gajab: इस सांप की कीमत है 25 करोड़ रुपये! आखिर क्यों है इतना महंगा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
इस दुर्लभ आनुवंशिक विकृति में भ्रूण के विकास के दौरान शरीर में अतिरिक्त अंग बन जाते हैं। इस स्थिति को पॉलीमेलिया कहा जाता है। इसमें एक या अधिक अतिरिक्त अंग शरीर के किसी हिस्से में विकसित हो जाते हैं। आमतौर पर ऐसा तब होता है जब दो जुड़वां भ्रूणों में से एक पूरी तरह विकसित नहीं हो पाता और दूसरे भ्रूण में ही जुड़ जाता है। एक शरीर में अतिरिक्त अंग नजर आते हैं. हालांकि, ऐसी मुर्गियां अक्सर सामान्य जीवन नहीं जी पातीं और उनकी अतिरिक्त टांगे कई बार काम भी नहीं करतीं. इंसानों और दूसरे जानवरों में भी यह अवस्था देखी गई है, लेकिन आना यह काफी दुर्लभ है। हालांकि, ''अमर उजाला'' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
Nilgai Facts: नीलगायों को क्यों कहा जाता है नीलगाय? इसकी सच्चाई जानकर आप हो जाएंगे हैरान
सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं। इस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि हमारे यहां मुर्गी के चार टांगे होती हैं। कई लोगों ने इसे प्रकृति का करिश्मा बताया है।