{"_id":"6a0458bc3014b01a9e0ba61b","slug":"viral-video-of-woman-driver-who-attached-loader-with-r15-bike-worth-250000-news-in-hindi-2026-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jugaad Video: 2 लाख की बाइक को बना दी कबाड़ ढोने वाली गाड़ी, कूड़ा उठाने वाली महिला का जुगाड़ देखकर लोग हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Jugaad Video: 2 लाख की बाइक को बना दी कबाड़ ढोने वाली गाड़ी, कूड़ा उठाने वाली महिला का जुगाड़ देखकर लोग हैरान
Wed, 13 May 2026 04:26 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Wed, 13 May 2026 04:26 PM IST
सार
Jugaad Video: राजस्थान की एक महिला ने इतना महंगा देसी जुगाड़ लगाया कि देखकर लोग हैरान हैं। महिला ने ढाई लाख रुपये की बाइक के साथ लोडर जोड़कर कबाड़ ढोने वाली गाड़ी बना दी है।
विज्ञापन
कूड़ा उठाने वाली महिला का जुगाड़ देखकर लोग हैरान
- फोटो : एक्स
विस्तार
Jugaad Gadi Viral Video: हर किसी की चाहत जिस स्पोर्ट्स बाइक पर बैठने की होती है, उसके साथ एक महिला ने ऐसा जुगाड़ लगाया है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि महिला लाखों की शानदार बाइक के पीछे ट्रॉली जोड़कर कबाड़ ढो रही है। इस देसी जुगाड़ को देखने के बाद लोगों ने अपना सिर पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि यह राजस्थान का है।
विज्ञापन
लाखों की बाइक बनाया कबाड़ ढोने वाली गाड़ी
सोशल मीडिया पर इस देसी जुगाड़ को देखकर बड़े-बड़े इंजीनियरों के दिमाग हिल गया है। आमतौर पर स्पोर्ट्स बाइक Yamaha R15 को लोग सड़कों पर अपना जलवा दिखाने और रफ्तार के लिए दौड़ाते हैं। इस राजस्थान की एक महिला ने देसी जुगाड़ से लोहे की भारी-भरकम ट्रॉली फिट कर दी है।
विज्ञापन
वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे महिला ढाई लाख की बाइक का इस्तेमाल कबाड़ ढोने के लिए कर रही है। सड़क पर चलते लोगों ने जब यह देखा, तो उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन हकीकत उनके सामने खड़ी थी।
विज्ञापन
Yamaha YZF-R15 बाइक से अब कचरा बीना जा रहा है 😄😄😄
Incredible india ☺️ pic.twitter.com/m7yj6ZK6qO— KeePhone (@KeePhoneindia) May 11, 2026
Viral Video: बाहर लटक कर ऑटो चला रहा था ड्राइवर, सवारी ने वीडियो बनाकर किया वायरल
सड़क पर गाड़ी जा रहे युवकों ने इस जुगाड़ की गाड़ी को देखकर अपने आपको रोक नहीं पाए। फिर उन्होंने महिला को रोककर इसके बारे में पूछा। ढाई लाख की इस बाइख की चाहत हर लड़के की होती है, लेकिन वो इसका इस तरह से इस्तेमाल देखकर हैरान हो गए। सोशल मीडिया पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है- भाई साहब, इस जुगाड़ गाड़ी के आगे तो बड़ी-बड़ी पिकअप गाड़ियां भी फेल हैं।
Attack video: जंगल सफारी के बीच शेरनी ने किया भयानक हमला, देखते ही देखते शिकार ने तोड़ा दम
वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि कंपनी ने कभी नहीं सोचा होगा कि उकी यह दमदार बाइक कबाड़ ढोएगी। इस वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि जुगाड़ के मामले में भारतीय सबसे आगे हैं।