फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video Of Peacock Dancing In Front Of Women Doing Yoga

Viral Video: छत पर बैठकर ध्यान लगा रही थी महिला, मोर आकर करने लगा मंत्रमुग्ध कर देने वाला डांस, देखें वीडियो

Wed, 10 Sep 2025 04:19 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 10 Sep 2025 04:19 PM IST
सार

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला अपने फोन में खुद के योग करने का वीडियो रिकॉर्ड कर रही है, उसी वक्त अचानक एक खूबसूरत मोर उसकी छत पर आ जाता है और डांस करने लगता है।

विज्ञापन
Viral Video Of Peacock Dancing In Front Of Women Doing Yoga
Viral Video Of Peacock - फोटो : Instagram/@moderyogini.om

विस्तार

सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिल जाता है, जो लाखों लोगों का दिल जीत लेता है। इस तरह के वीडियो लंबे समय तक चर्चा का विषय बने रहते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों कुछ ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला अपनी छत पर योग करती हुई नजर आ रही है। योग करते समय महिला ने शायद ये सोचा भी नहीं होगा कि उसका ये योगाभ्यास का पल काफी खास और यादगार बन जाएगा।

विज्ञापन


वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला अपने फोन में खुद के योग करने का वीडियो रिकॉर्ड कर रही है, उसी वक्त अचानक एक खूबसूरत मोर उसकी छत पर आ जाता है और डांस करने लगता है। मोर का अचानक यूं आ जाना और पंख फैलाकर डांस करना एक फिल्मी सीन जैसा लग रहा है। 

विज्ञापन

वीडियो में महिला योग कर रही है और सामने मोर खूबसूरत ढंग से डांस कर रहा है। यह नजारा मंत्रमुग्ध कर देने वाला है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मोर अपने पंख फैलाकर लहराता है। वहीं दूसरी ओर महिला ध्यान की मुद्रा में बैठी हुई है। 

यहां क्लिक करके देखें वीडियो

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों को यह वीडियो एआई द्वारा बनाया गया लगा था। इस कारण इसे महिला ने दोबारा बिना किसी म्यूजिक के अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। 

Alien Life: सौरमंडल में ही मौजूद हो सकती है एलियन लाइफ, इस विशाल ग्रह के चांद पर मिल सकते हैं जीवन के सबूत

विज्ञापन

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @modernyogini.om नामक यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद 8 लाख 95 हजार से ज्यादा लोग इसे पसंद कर चुके हैं।

Snake: ये हैं अमेजन के जंगल में पाए जाने वाले पांच खतरनाक सांप, काट लें तो पल भर में जा सकती है जान

वहीं कई लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा मोर को पता है कि कैमरा कहां पर है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा मोर शायद यह कह रहे हो दीदी मैं ये पहली बार कर रहा हूं प्लीज इसे शेयर करिएगा। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि कितना खूबसूरत मोर है। 

Dancing Plague: जब दुनिया में फैल गई थी नाचने की बीमारी, हफ्तों तक डांस ही करते रहे लोग और गिरकर मर गए 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed