Viral Video: 11 साल की बच्ची ने दिखाई दिलेरी, बेकाबू कार से इस तरह बचाई छोटी बहन की जान, वीडियो हुआ वायरल
Viral Video: चीन के हेनान प्रांत में एक 11 साल की बहन ने बहादुरी दिखाते हुए अपनी छोटी बहन को बेकाबू इलेक्ट्रिक कार की चपेट में आने से बचा लिया। बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब एक बुजुर्ग व्यक्ति की नई कार अचानक अपने आप चल पड़ी और रेस्टोरेंट में घुस गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: कभी-कभी एक छोटी से लापरवाही की वजह से किसी की जान सकती है। साथ ही सूझबूझ से किसी की जान भी बचाई जा सकती है। अब इस एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देख जा सकता है कि एक बड़ी बहन अपनी बहादुरी से छोटी बहन की जान बचा लेती है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो चीन का है। चीन के हेनान प्रांत में एक 11 साल की बहन ने बहादुरी दिखाते हुए अपनी छोटी बहन को बेकाबू इलेक्ट्रिक कार की चपेट में आने से बचा लिया। बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब एक बुजुर्ग व्यक्ति की नई कार अचानक अपने आप चल पड़ी और रेस्टोरेंट में घुस गई। बुजुर्ग चालक ने माफी मांगी और नुकसान की भरपाई की।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट में बच्ची खेल रही है और पास ही उसकी बड़ी बहन मौजूद है। इसी दौरान एक बेकाबू इलेक्ट्रिक कार तेजी से अंदर की तरफ आती है। बड़ी बहन को समझ में नहीं आता है कि वह क्या करे। हालांकि, वह तुरंत दौड़ कर जाती है और बच्ची को उठाकर भाग जाती है। अगर कुछ सेकेंड भी देरी हो जाती है, तो बच्ची की जान सकती थी।
Viral Video: पत्नी से हुआ झगड़ा तो पति ने उसे रेलिंग से लटकाया, खौफनाक वीडियो देख लोग बोले- केस तो बनता है
😱 🚙 👧 What a close call! 😲
— Hola Fujian (@HolaFujian) June 5, 2025
Recently, in Henan, China, a van lost control and crashed into a restaurant where a little girl was standing. Fortunately, her sister rushed in just in time to save her, averting a disaster. 👍 😎 #Van #LostControl #Restaurant #LittleGirl #Henan… pic.twitter.com/XDAOKxkB6P
Video: सड़क पर चैन से सो रहा था शख्स, तभी पहुंच जाती है शेरनी और फिर..., वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, जांबाज 11 साल की बड़ी बहन ने बेकाबू इलेक्ट्रिक कार से छोटी बहन को बचा लिया। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों का कहना है कि जाको राखें साइयां मार सके ना कोई।