{"_id":"68a5968e092177382409094d","slug":"viral-video-odisha-man-slept-with-the-poisonous-cobra-snake-all-night-2025-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: सो रहे शख्स की मच्छरदानी में घुसकर बगल में लेट गया कोबरा, फिर जो हुआ जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: सो रहे शख्स की मच्छरदानी में घुसकर बगल में लेट गया कोबरा, फिर जो हुआ जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Wed, 20 Aug 2025 03:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 20 Aug 2025 03:05 PM IST
सार
Cobra Saanp Ka Video: मयूरभंज जिले के दहीसाही गांव में बारिश की वजह से एक कोबरा सांप एक घर में घुस गया। सबसे हैरान वाली बात है कि सांप मच्छरदानी में सो रहे शख्स के पास पहुंच गया और उसने बिना हमला किए उसके बगल में लेट गया।
विज्ञापन
सो रहे शख्स की मच्छरदानी में घुसकर बगल में लेट गया कोबरा
- फोटो : X
विस्तार
Viral Video: कभी-कभी लोगों के साथ ऐसी घटना घट जाती है, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होती है। अब इन दिनों एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। दरअसल, ओडिशा के मयूरभंज जिले के सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व के दुखरा फॉरेस्ट डिवीजन के दहीसाही गांव में एक शख्स की मच्छरदानी में कोबरा घुस गया और सबसे हैरानी वाली बात यह है कि शख्स उसके साथ पूरी रात सोया।
विज्ञापन
दरअसल, मयूरभंज जिले के दहीसाही गांव में बारिश की वजह से एक कोबरा सांप एक घर में घुस गया। सबसे हैरान वाली बात है कि सांप मच्छरदानी में सो रहे शख्स के पास पहुंच गया और उसने बिना हमला किए उसके बगल में लेट गया। जब आहट होने पर शख्स की नींद खुली, तो उसके होश उड़ गए। हालांकि, कोबरा को देखकर वह शांत रहा और अपने परिवार के लोगों को वन विभाग की टीम को बुलाने के लिए कहा।
विज्ञापन
फिर ऐसे बची जान
सूचना मिलने पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और अपने साथ प्रशिक्षित सांप बचावकर्ता को लेकर आई। घर पहुंचने पर टीम ने कोबरा और घर के मालिक को अगल-बगल सोता देखा हैरान रह गए। इससे पता चला कि कोबरा हमलावार नहीं है। सर्पमित्र ने पहले घर के मालिक को बचाया और पहले उन्हें सावधानीपूर्वक मच्छरदानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
Viral Video: बंदर के सामने मटक मटक कर रील बना रही थी लड़की, तभी मोंकेश भाई ने बाल खींचकर सीखा दिया सबक
कोबरा के साथ सोया पूरी रात और फिर सुबह आंख खुली तो तकिए पर लेटा मिला pic.twitter.com/uPw3xasT8E
— DHARMENDRA SINGH (@iDharmksingh) August 20, 2025
Viral Video: कश्मीर में युवाओं संग क्रिकेट खेलते दिखे इंडियन आर्मी अफसर, लोग बोले- ऑफिसर का ऑरा नेक्स्ट लेवल
इसके बाद उसने कोबरा को काफी मशक्कत के बाद सफलतापूर्वक पकड़ लिया। रेस्क्यू टीम ने सांप को पकड़ने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया। घर के मालिक को कोई नुकसान नहीं हुआ। गांव के लोगों ने वन विभाग और रेस्क्यू टीम को धन्यवाद दिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।