फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video: Mysterious animal spotted strolling in Rashtrapati Bhavan amid oath taking ceremony

Viral Video: राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण के दौरान दिखा रहस्यमयी 'जानवर', सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Mon, 10 Jun 2024 03:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 10 Jun 2024 03:48 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद चुने गए दुर्गादास की शपथ के बाद राष्ट्रपति भवन में पीछे से कोई जानवर गुजरता दिख रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया है। 
 

विज्ञापन
Viral Video: Mysterious animal spotted strolling in Rashtrapati Bhavan amid oath taking ceremony
राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण के दौरान दिखा रहस्यमयी 'जानवर' - फोटो : X/@govindprataps12

विस्तार

Viral Video: राष्ट्रपति भवन में रविवार को भारत की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह था। यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 71 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की थी। इस दौरान सभी की निगाहें शपथ लेने वाले मंत्रियों पर थी। लेकिन इस दौरान कैमरे में कुछ ऐसा कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मध्य प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद चुने गए दुर्गादास की शपथ के बाद राष्ट्रपति भवन में पीछे से कोई जानवर गुजरता दिख रहा है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर लोगों के बीच बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इस जानवर को बिल्ली बता रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि यह तेंदुआ है। वायरल वीडियो में शपथ वाले मंच के पीछे एक जानवर टहलता दिख रहा है। राष्ट्रपति भवन में कुछ सेकेंड तक यह जानवर दिखाई देता है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग हैरान हैं। लोगों का कहना है कि इतनी हाई सुरक्षा वाले राष्ट्रपति भवन में आखिर यह जानवर कहां से आया। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ लेने के बाद एक-एक कर सभी मंत्रियों ने शपथ ली। जब बीजेपी सांसद दुर्गा दास उइके ने शपथ ली, उस दौरान मंच के पीछे राष्ट्रपति भवन इमारत के भीतर एक जानवर चहलकदमी करता नजर आ रहा है। इसके अलावा जब उत्तराखंड के अल्मोड़ा से सांसद अजय टमटा शपथ ले रहे थे, तब भी जानवर की झलक दिखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


हालांकि, शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान किसी की भी नजर इस पर नहीं पड़ी। हालांकि, जब वीडियो वायरल हुआ है, तो सभी हैरान है। सोशल मीडिया पर लोग शपथ ग्रहण का वीडियो शेयर कर रहे हैं और जानवर की सच्चाई जानना चाह रहे हैं। वीडियो में देखने पर जानवर बिल्ली लग रही है, लेकिन इसका आकार थोड़ा बड़ा दिख रहा है। हालांकि इस वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस का बयान सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को साफ किया कि शपथ ग्रहण समारोह के लाइव प्रसारण के दौरान देखा गया जानवर एक आम घरेलू बिल्ली थी, न कि कोई जंगली जानवर।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed