फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video man turned a shovel into a press and ironed his jeans Video goes viral on Internet in Hindi

Viral Video: शख्स ने फावड़े को बनाया प्रेस और जींस कर डाली इस्त्री, लोगे बोले- भाई तेरा दिमाग सलामत रहे

Sat, 12 Apr 2025 09:53 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 12 Apr 2025 09:53 AM IST
सार

Man Made Press with a Shovel: सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों की आंखें चौंधिया दी हैं और दिमाग को भी थोड़ा झटका दे दिया है। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन
Viral Video man turned a shovel into a press and ironed his jeans Video goes viral on Internet in Hindi
: शख्स ने फावड़े को बनाया प्रेस और जींस कर डाली इस्त्री - फोटो : इंस्टाग्राम @networkamericana

विस्तार

आज का जमाना काफी हाईटेक हैं। आज के समय में हर काम एक क्लिक से हो जाता है, वहीं कुछ लोग अब भी देसी अंदाज में जिंदगी को जी रहे हैं। वो भी ऐसे जुगाड़ के साथ, जिन्हें देखकर खुद टेक्नोलॉजी भी शरमा जाए। भारत के लोग अपने जुगाड़ के लिए दुनियाभर में लोकप्रिय हैं। आज की इस खबर में हम आपको ऐसे ही एक वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों की आंखें चौंधिया दी हैं और दिमाग को भी थोड़ा झटका दे दिया है। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स कपड़ों को प्रेस करता दिखाई दे रहा है। अब तक तो सब नार्मल लगता है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट यहीं से शुरू होता है। जनाब ने न कोई इलेक्ट्रिक प्रेस ली है, न ही वो भारी भरकम कोयले वाली पुरानी प्रेस, बल्कि उसने जो जुगाड़ अपनाया है, वो है फावड़ा। व्यक्ति ने फावड़े को ही कपड़े प्रेस करने के लिए इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Network Comedy Gambia 🇬🇲 (@networkamericana)




फावड़े से बनाया प्रेस
वायरल वीडियो में उसी फावड़े की बात हो रही है, जो जमीन खोदने के काम आता है। लेकिन इस शख्स ने उसे कपड़े प्रेस करने का टूल बना दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फावड़े के ऊपर अंगारे यानी कि जलते हुए कोयले रखे हुए हैं और शख्स बड़े आराम से उसका हैंडल पकड़कर अपनी जींस पर प्रेस चला रहा है, बिलकुल जैसे कोई प्रोफेशनल हो।

लोगों ने की क्रिएटिविटी की तारीफ
हालांकि, ये सब जितना आसान दिख रहा है, उतना है नहीं। एक छोटी सी गलती और कपड़ा भी जल सकता है और हाथ भी। कहने को तो ये जुगाड़ बेहद क्रिएटिव है, लेकिन रिस्क से भरपूर भी है। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो भारत का नहीं है, लेकिन अंदाज इतना देसी है कि एक पल को आप यही सोचेंगे कि "भाई, ये तो अपने मोहल्ले का बंदा लग रहा है।" पुराने जमाने में लोहे की प्रेस में कोयले डालकर कपड़े प्रेस करना आम बात थी। लेकिन जैसे-जैसे वक्त बदला, लोग इलेक्ट्रिक प्रेस की ओर शिफ्ट हो गए। फिर भी, कुछ लोग आज भी पुराने तरीकों में ही इनोवेशन ढूंढ लेते हैं।

यूजर्स मे दिया यह गजब का रिएक्शन
इस वीडियो को अब तक तीन लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है और यूजर्स के रिएक्शन इसे और मजेदार बना रहे हैं। एक ने लिखा, “भाई तेरा दिमाग सलामत रहे।” दूसरे ने कहा, “ऐसा जुगाड़ आज तक नहीं देखा, कमाल की क्रिएटिविटी है।” वहीं कई लोगों ने इसके रिस्क को लेकर भी चिंता जताई “थोड़ी सी चूक और खेल खत्म।”
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed