फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video man perform aarti and Broke coconut outside the liquor shop in Bengaluru

Viral Video: शराब का ठेका खुला तो खुशी से झूमा शख्स, दुकान के सामने की आरती, फोड़ा नारियल

Mon, 04 May 2020 04:43 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 04 May 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
Viral Video man perform aarti and Broke coconut outside the liquor shop in Bengaluru
दुकान के सामने नारियल फोड़ता शख्स - फोटो : Twitter/@balajitech1

देश में लोग कोरोना वायरस जैसी गंभीर और संक्रामक बीमारी के प्रति कितने लापरवाह हैं, इसका ताजा उदाहरण शराब की दुकानें खुलने के बाद देखने को मिला। लोग धड़ल्ले से सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करते नजर आए। कई जगहों पर तो इतनी भीड़ हो गई कि पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। इस बीच सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक ऐसा मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी मुस्कुराए बिना नहीं रह पाएंगे। 

विज्ञापन


दरअसल, बंगलूरू में सुबह जैसे ही शराब की दुकान खुली, एक शख्स उसके सामने पूजा करने लगा। जैसे हर भारतीय किसी शुभ कार्य को करने से पहले आरती करते हैं और नारियल फोड़ते हैं, ठीक वैसे ही उस शख्स ने भी दुकान के बाहर आरती की और सीढ़ियों पर चढ़ने से पहले नारियल फोड़ा। इस वीडियो को बालाजी नाम के एक यूजर ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है और लिखा है, 'बंगलूरू में शराब की दुकान खुलते ही शराबी उसकी पूजा करते हुए। समझ नहीं आ रहा है कि क्या कहूं।' 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीडियो को अब तक 67 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि उसपर 800 से भी ज्यादा लाइक्स और वीडियो को 200 से भी ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किया है। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया है, लेकिन कई चीजों को खोलने का भी फैसला किया है, जिसमें शराब की दुकानें भी शामिल हैं। हालांकि दिल्ली में जैसे ही शराब की दुकानें खुलीं, बाहर भारी भीड़ जमा हो गई और लोग सामाजिक दूरी के नियमों को ताक पर रख दुकान के बाहर डट गए। 


पहले तो पुलिस ने लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की, लेकिन जब लोग नहीं माने तो हल्का बल प्रयोग कर उन्हें तितर-बितर किया और दुकानों को बंद करा दिया। लक्ष्मी नगर से लेकर करोग बाग तक, ऐसा कई जगहों पर देखने को मिला। करोल बाग के एसएचओ ने बताया कि लोग सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे इसलिए हमने शराब की दुकानें बंद करा दीं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed