फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   viral Video man light rockets with hand in burning fire crackers with hands viral video on social Media

Viral Video: शख्स ने हाथ में पकड़कर जलाया दर्जनों रॉकेट, लोग बोले- बड़ा खतरनाक आदमी है

Fri, 01 Nov 2024 09:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 01 Nov 2024 09:21 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सड़क पर रॉकेट जला रहा है, जिसका अंदाज हैरान करने वाला है। वायरल वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं।

विज्ञापन
viral Video man light rockets with hand in burning fire crackers with hands viral video on social Media
शख्स ने हाथ में पकड़कर जलाया दर्जनों रॉकेट - फोटो : instagram/proddatur_21.06km

विस्तार

Viral Video: देशभर में 31 अक्तूबर को धूमधाम से दिवाली मनाई गई। 1 नवंबर को भी कई स्थानों पर दिवाली मनाई जा रही है। दिवाली पर लोग पटाखे भी जलाते हैं। कई बार पटाखे जलाते समय लोग घायल भी हो जाते हैं। इसके बाद भी लोग पटाखा जलाते समय लापरवाही बरतते हैं जिसके कारण कभी-कभी दूसरे लोग भी घायल हो जाते हैं। पटाखे जलाने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सड़क पर रॉकेट जला रहा है, जिसका अंदाज हैरान करने वाला है। वायरल वीडियो को देखकर लोग हैरान है। इस शख्स को लोग खतरनाक बता रहे हैं। 
विज्ञापन


पटाखा जलाते समय किसी को भी ऐसा नहीं करना चाहिए। पटाखा जलाते समय हम सभी को बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @proddatur_21.06km नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें एक शख्स को बीच सड़क पर रॉकेट जलाते हुए देख जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Alien Signal: क्या था मंगल ग्रह से आए रहस्यमयी एलियन सिग्नल में, अमेरिकी पिता-बेटी ने किया चौंकाने वाला खुलासा


शख्स भीड़-भाड़ वाली पतली सड़क पर खड़ा है और कई लोग उसे देख रहे हैं। शख्स के साथ एक आदमी भी मौजूद है, जो उसे एक-एक कर रॉकेट देता जा रहा है। शख्स सभी रॉकेट को पकड़ता जा रहा है। हाथ में एक जलते कागज या कपड़े से रॉकेट में आग लगाकर उसे हवा में छोड़ रहा है। यह नहीं देख रहा है कि रॉकेट जा कहां रहा है। 

View this post on Instagram

A post shared by Hamara Proddatur (@proddatur_21.06km)



Diwali 2024: भारत में इन जगहों पर नहीं मनाई जाती है दिवाली, जानिए आखिर क्या है इसके पीछे की वजह

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अभी तक 3 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, बड़ा खतरनाक आदमी है। दूसरे यूजर का कहना है कि लोग ऐसा कुछ न आजमाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed