फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video: Maid working for 10 years urinated on kitchen utensils act caught on CCTV Video goes Viral

Viral Video: 10 साल से काम कर रही मेड ने किचन के बर्तनों पर डाला पेशाब, CCTV में कैद हुई हरकत, भरोसा टूटा

Fri, 22 Aug 2025 12:43 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 22 Aug 2025 12:43 PM IST
सार

Viral Video: खबर के मुताबिक नगीना के एक नामी कारोबारी परिवार के घर में पिछले 10 साल से काम कर रही मेड ने ऐसी हरकत कर दी जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी। घरवालों को उसके अजीब व्यवहार पर पहले से शक था। इसलिए उन्होंने किचन में एक सीसीटीवी कैमरा लगवाया।

विज्ञापन
Viral Video: Maid working for 10 years urinated on kitchen utensils act caught on CCTV Video goes Viral
मेड ने धुले बर्तनों पर किया पेशाब - फोटो : एक्स@aditytiwarilive

विस्तार

हम सभी अपने घर में काम करने वाली मेड पर भरोसा करते हैं। अगर वही मेड लंबे समय से काम कर रही हो तो उस पर विश्वास और भी बढ़ जाता है। कई बार तो वह परिवार का हिस्सा जैसी लगने लगती है। लेकिन जब ऐसा भरोसा टूटता है तो वह बात सबको अंदर तक हिला देती है। बिजनौर के नगीना में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को गुस्से से भर दिया। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई घटना
खबर के मुताबिक नगीना के एक नामी कारोबारी परिवार के घर में पिछले 10 साल से काम कर रही मेड ने ऐसी हरकत कर दी जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी। घरवालों को उसके अजीब व्यवहार पर पहले से शक था। इसलिए उन्होंने किचन में एक सीसीटीवी कैमरा लगवाया। जब कैमरे की फुटेज सामने आई तो सब हैरान रह गए। वीडियो में साफ दिखाई दिया कि मेड बर्तन धोते-धोते अचानक एक गिलास में पेशाब करती है। इसके बाद वह उसी पेशाब को धोए हुए बर्तनों पर छिड़क देती है। यह सीन देखकर घरवालों को गुस्सा और घिन दोनों आईं। उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बारे में जानकारी देने का फैसला किया।
विज्ञापन




वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। X पर कई यूजर्स ने इस मामले को शर्मनाक बताया और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की। एक यूजर ने लिखा ,“10 साल से भरोसे में काम करने वाली मेड ने बर्तनों पर पेशाब डालकर विश्वास तोड़ा और सेहत से खिलवाड़ किया।” वहीं एक और यूजर ने लिखा , “रसोई में नौकरानी की यह हरकत सीसीटीवी में कैद हुई और पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।” बिजनौर पुलिस ने भी इस मामले पर जवाब दिया। पुलिस ने बताया कि महिला को पकड़कर धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्यवाही चल रही है।


पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
यह पहली बार नहीं है जब ऐसी घटना सामने आई है। अक्टूबर 2024 में भी गाजियाबाद के एक अपार्टमेंट से ऐसा ही वीडियो सामने आया था। वहां एक मेड को सीसीटीवी कैमरे में आटा गूंथते समय उसमें पेशाब मिलाते हुए पकड़ा गया था। उस समय भी इस घटना ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।नगीना का यह मामला लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है। हम जिन पर आंख मूंदकर भरोसा कर लेते हैं, वही कभी-कभी सबसे बड़ा धोखा दे सकते हैं। एक मेड, जिस पर परिवार ने 10 साल तक विश्वास किया, उसने ही उनके साथ ऐसा घिनौना काम किया। यही वजह है कि अब लोग सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा कर रहे हैं और कह रहे हैं कि घर में काम करने वालों पर भरोसा करने से पहले सावधानी जरूर बरतनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed