फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video Kid Records Mom Working High Rise Building Edge Viral Video Safety Concerns

Viral Video: मौत की मुंडेर पर काम कर रही मां और वीडियो बना रहा है मासूम, बच्चे की आवाज सुनकर रोने लगेंगे आप

Sun, 30 Nov 2025 12:35 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 30 Nov 2025 12:35 PM IST
सार

Viral Video: वायरल वीडियो में एक छोटा बच्चा अपनी मां का वीडियो बना रहा है। बच्चे की मां एक दिहाड़ी मजदूर है, जो बिना किसी सुरक्षा कवच के इमारत के किनारे पर काम कर रही है।

विज्ञापन
Viral Video Kid Records Mom Working High Rise Building Edge Viral Video Safety Concerns
मौत की मुंडेर पर काम कर रही मां और वीडियो बना रहा है मासूम, बच्चे की आवाज सुनकर रोने लगेंगे आप - फोटो : Instagram

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है। इसमें दिख रहा है कि एक महिला बिना किसी सुरक्षा के ऊंची इमारत पर काम कर रही है। सबसे खास बात यह है कि एक छोट बच्चे ने अपनी मां का काम करते हुए वीडियो बनाया है। बच्चे की मासूम आवाज और मां की मजबूरी ने इंटरनेट पर लोगों को रूला दिया है। 

विज्ञापन


वीडियो में एक मासूम सी आवाज सुनाई दे रही है, जो अमनी मां को एक गगनचुंबी इमारत पर मौत से खेलते हुए देख रहा है। यह वायरल वीडियो को पेट की भूख और मजबूरी की भयावह तस्वीर को दिखाता है, जो किसी भी संवेदनशील इंसान को अंदर तक झकझोर सकती है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में एक छोटा बच्चा अपनी मां का वीडियो बना रहा है। बच्चे की मां एक दिहाड़ी मजदूर है, जो बिना किसी सुरक्षा कवच के इमारत के किनारे पर काम कर रही है। बच्चे की आवाज में अपनी मां के लिए फिक्र और हालात की समझ, दोनों साफ-साफ सुनी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by ghantaa (@ghantaa)




Viral Video: शादी में दूल्हे का अजीब ऐलान- पैसा नहीं है तो हमसे ले जाएं, मेहमान भी हैरान, इंटरनेट पर मचा बवाल

वायरल हो रहा वीडियाो

वीडियो में देख सकते हैं कि महिला एक बेहद ऊंची इमारत की छत के किनारे पर खड़ी होकर काम कर रही है। एक पल की चूक और परिणाम की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। लेकिन इस वीडियो का सबसे दर्दनाक पहलू मासूम बच्चा है, जो वहां अपनी मां के साथ मौजूद है। पार्क में खेलने या स्कूल में पढ़ने की जगह वह अपनी मां के साथ तपती धूप और जानलेवा ऊंचाई पर बैठा है। वह कैमरा पकड़ता है और अपनी तोतली जुबान में कहता है कि देखो मेरी मां कितना ऊपर काम कर रही है।

Viral Post: आधी रात डिलीवरी पर मचा बवाल, डिलीवरी बॉय चिल्लाया- मुझे चोर क्यों समझा? फिर जो हुआ...

लोगों की प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर लोग महिला को बहादुर और सुपरवूमन बता रहे हैं। वह अपने परिवार का पेट भरने के लिए जान की बाजी लगाकर काम कर रही है, जो सलाम करने लायक है। लोगों वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed