फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A midnight delivery sparked a commotion with the delivery boy shouting Why did you think I was a thief

Viral Post: आधी रात डिलीवरी पर मचा बवाल, डिलीवरी बॉय चिल्लाया- मुझे चोर क्यों समझा? फिर जो हुआ...

Sat, 29 Nov 2025 09:53 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 29 Nov 2025 09:53 AM IST
सार

Viral Post: पोस्ट के मुताबिक एक यूजर को रात करीब 2 बजे जोर की भूख लगी और उसने जोमैटो से फटाफट खाना ऑर्डर कर दिया। कुछ देर बाद डिलीवरी बॉय उसके घर के बाहर पहुंच गया। लेकिन वक्त रात का था और मेन गेट बंद था, इसलिए डिलीवरी बॉय ने गेट के ऊपर से पैकेट थमाया और फिर ओटीपी मांगा।

विज्ञापन
A midnight delivery sparked a commotion with the delivery boy shouting Why did you think I was a thief
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

देर रात भूख लग जाए तो ज्यादातर लोग फूड डिलीवरी ऐप खोलकर झट से ऑर्डर कर देते हैं। आजकल हर शहर में जहां ये सर्विस मौजूद है और लोगों को इसका इस्तेमाल करना आता है, वहां खाना मंगाना बिल्कुल आसान हो गया है। लेकिन कभी-कभी एक नॉर्मल सा ऑर्डर भी ऐसी स्थिति बना देता है कि समझ नहीं आता कि हम सही हैं या सामने वाला। ऐसा ही एक मामला रेडिट पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
पोस्ट के मुताबिक एक यूजर को रात करीब 2 बजे जोर की भूख लगी और उसने जोमैटो से फटाफट खाना ऑर्डर कर दिया। कुछ देर बाद डिलीवरी बॉय उसके घर के बाहर पहुंच गया। लेकिन वक्त रात का था और मेन गेट बंद था, इसलिए डिलीवरी बॉय ने गेट के ऊपर से पैकेट थमाया और फिर ओटीपी मांगा। समस्या ये थी कि उस समय कस्टमर को फोन पर ओटीपी मिल ही नहीं रहा था।
विज्ञापन




आधी रात को हुई भयंकर लड़ाई
डिलीवरी बॉय ने कहा कि वह खुद ओटीपी चेक कर लेगा, इसलिए कस्टमर से उसका फोन मांगने लगा। बस यही बात दोनों के बीच हल्का-सा झगड़े का कारण बन गई। कस्टमर को डर लगा कि कहीं फोन लेकर ही न भाग जाए। आखिर गेट बंद था और वह नीचे खड़ा था। यूजर ने मना करते हुए कहा कि वह वहीं से चेक कर ले, पर डिलीवरी बॉय अचानक नाराज हो गया और जोर से बोला, “तुझे हम चोर लगते हैं क्या?”
विज्ञापन
विज्ञापन


डिलीवरी बॉय ने थमाया फोन
पोस्ट लिखने वाला कहता है कि वह अपने पिता को भी नहीं जगाना चाहता था ताकि घर में कोई परेशानी न हो। इसलिए मजबूर होकर उसने आखिरकार फोन डिलीवरी वाले को दे दिया। डिलीवरी बॉय ने ओटीपी चेक किया, ऑर्डर कंफर्म किया और फोन बिल्कुल सही-सलामत वापस लौटा दिया। जाते समय उसने हल्की उदासी में कहा, “भरोसा करो, मैं चोर नहीं हूं,” और फिर चला गया।


वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उसे अब भी समझ नहीं आ रहा कि उसने सही किया या जरूरत से ज्यादा रिएक्ट कर दिया। क्या वह सिर्फ सावधानी बरत रहा था या उसने डिलीवरी बॉय को शक की नजर से देखकर उसे दुख पहुंचाया? यह पोस्ट @Stock_Explorer_2528 नाम के अकाउंट से शेयर की गई। कई यूजर्स ने उसको सपोर्ट करते हुए लिखा कि रात के दो बजे फोन देने में डर लगना बिल्कुल नॉर्मल है। एक यूजर ने कहा, “चिंता मत करो, ऐसा करना ठीक है। पछताने से अच्छा है कि सुरक्षित रहा जाए।” जबकि कुछ लोगों ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, फोन डिलीवरी वाले को देना ही नहीं चाहिए था क्योंकि यह पूरी तरह पर्सनल चीज होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed