{"_id":"67c57f336ff0a078300be4e1","slug":"viral-video-hummingbird-uses-wings-as-umbrella-to-protect-her-child-from-rain-2025-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: बच्चों को बारिश के पानी से बचाने के लिए पक्षी ने लगाया अनोखा जुगाड़, दिल जीत लेगा वायरल वीडियो","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: बच्चों को बारिश के पानी से बचाने के लिए पक्षी ने लगाया अनोखा जुगाड़, दिल जीत लेगा वायरल वीडियो
Mon, 03 Mar 2025 03:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 03 Mar 2025 03:36 PM IST
सार
Viral Video: हमिंगबर्ड अनोखे पक्षियों में से एक है। यह पक्षी अपने उड़ने के खास तरीके, भोजन करने जैसी खूबियों और सुंदरता के लिए जाना जाता है। इस पक्षी का बहुत रोचक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बारिश में अपने बच्चों का अनोखे तरीके से बचाव कर रहा है।
विज्ञापन
बच्चों को बारिश के पानी से बचाने के लिए पक्षी ने लगाया अनोखा जुगाड़
- फोटो : instagram/cc95277
विस्तार
Viral Video: दुनिया में मां की ममता सबसे बढ़कर होती है। बच्चे के जीवन का पहला अहसास ही मां की ममता होती है। एक बच्चे का मां से सिर्फ जन्म का ही नहीं सांसों का रिश्ता होता है। जब वो पहली सांस मां की कोख में लेता है तभी से उसके जीवन की डोर मां से बंध जाती है। एक वीडियो मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मां की ममता को देख सकते हैं। मां खुद तकलीफ झेल लेती है, लेकिन अपने बच्चों के ऊपर कभी मुसीबत नहीं आने देती है। यह वीडियो इसी का एक उदाहरण है।
विज्ञापन
एक पक्षी ने बारिश में अपने बच्चों को भीगने से बचाने के लिए कुछ ऐसा किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हमिंगबर्ड अनोखे पक्षियों में से एक है। यह पक्षी अपने उड़ने के खास तरीके, भोजन करने जैसी खूबियों और सुंदरता के लिए जाना जाता है। इस पक्षी का बहुत रोचक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बारिश में अपने बच्चों का अनोखे तरीके से बचाव कर रहा है।
विज्ञापन
वीडियो में देखकर लग रहा है कि हैमिंगबर्ड किसी तरह का छाता लगा कर बच्चों की रक्षा कर रही है। हैमिंगबर्ड के इस अंदाज ने लोगों के दिल को जीत लिया है। साथ ही पक्षी को खूबसूरती को भी दिखा रहा है। उसने अपने पंख को किसी छाते की तरह फैला लिया है और अपने बच्चों का पानी से कर रहा है। हैमिंगबर्ड ने अपने पंख को इस अंदाज में फैलाया है जैसे कोई छाता है।
विज्ञापन
Viral Video: सामान पहुंचाने के लिए घर की छत के ऊपर आया हेलीकॉप्टर, लोग बोले- अमीरों की शिफ्टिंग का स्टाइल
हमिंगबर्ड की खासियत
हमिंगबर्ड को उसकी सुंदरता और खूबसूरत के लिए जाना जाता है। वीडियो में नीले गले वाला हैमिंगबर्ड है जिनके कारण नजारा बेहद खूबसूरत दिख रहा है। यह छोटे से पंछी तेजी से पंख फड़फड़ाते हैं। साथ ही हवा में उड़ते समय कला बाजियां भी दिखाते है। यह 360 डिग्री घूम सकते हैं।
View this post on Instagram
Sunita Williams: कब पृथ्वी पर वापस आएंगी सुनीता विलियम्स? नासा ने बताया, यहां जानिए सभी जानकारी
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर cc95277 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 78 लाख से ज्यादा व्यूज मिले चुके हैं। इस वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कुछ लोगों ने सवाल किया है कि कहीं यह एआई से बना वीडियो तो नहीं है। कई लोगों का कहना है कि प्रकृति ही खूबसूरत है।