फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video children wrestled with python in the water and then pulled it out video goes viral

Viral Video: देसी बालकों के आगे अजगर ने टेके घुटने, रस्सी की तरह तालाब से खींचकर कर दिया बाहर

Sun, 30 Mar 2025 04:35 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 30 Mar 2025 04:35 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो को देखकर बड़े-बड़े धुरंधर हैरान हैं। वीडियो में दिख रहा है कि अजगर पानी में तैर रहा था। तभी यह हिम्मत वाले छोटे बच्चे बिना किसी डर के उसे घेर लिया और फिर पूंछ पकड़कर बाहर खींचने लगे।

विज्ञापन
Viral Video children wrestled with python in the water and then pulled it out video goes viral
देसी बालकों के आगे अजगर ने टेके घुटने, रस्सी की तरह तालाब से खींचकर कर दिया बाहर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Viral Video: बच्चे मन के सच्चे होते हैं। कभी-कभी वह कुछ ऐसा कार्य कर देते हैं, जो लोगों को हैरानी में डाल देते हैं। अब सोशल मीडिया पर उसी का एक उदाहरण देखने को मिला है। इसको देखने के बाद शायद आप भी हैरान हो जाएंगे। इस कारनामे को करने वाले बच्चों की उम्र सिर्फ सात से आठ साल होगी। अब उनके इस हैरतअंगेज कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, शरारती बच्चों ने तालाब में कूदकर एक विशाल अजगर को बाहर ला दिया।
विज्ञापन


वीडियो को देखकर ऐसा लगता है जैसे कि वो किसी रस्सी को खींचकर बाहर ला रहे हों। इस वीडियो को देखकर बड़े-बड़े धुरंधर हैरान हैं। वीडियो में दिख रहा है कि अजगर पानी में तैर रहा था। तभी यह हिम्मत वाले छोटे बच्चे बिना किसी डर के उसे घेर लिया और फिर पूंछ पकड़कर बाहर खींचने लगे। जहां इंसान के छोटे से सांप को देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं और वो दूर भाग जाता है। वहां इन बच्चों ने एक अजगर को बिना डरे तालाब से खींचकर बाहर कर दिया।  
विज्ञापन


बड़े-बड़े हिम्मत वाले सोच में पड़े

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर बड़े-बड़े हिम्मत वाले लोग सोच में पड़ गए हैं। सात से आठ साल के बच्चे तालाब में कुदकर अजगर को पानी से ऐसे बाहर खींच लाते हैं, जैसे वो कोई रस्सी हो। वीडियो में दिख रहा है कि पानी में एक मोटी रस्सीनुमा कुछ तैर रहा है। तभी कहीं से बच्चे आ जाते हैं और सीधे पानी में कूद जाते हैं। बिना डरे, बिना सोचे अजगर की पूंछ पकड़ लेते हैं और खींचना शुरू कर देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Nostradamus Predictions: नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों ने दुनिया की बढ़ाई चिंता, जानिए आखिर क्या होने वाला है?

तालाब से बाहर खींच लाए अजगर

वीडियो में देखा जा सकता है कि कोई पूंछ पकड़ रहा है, तो कोई उसकी पीठ को पकड़कर बाहर ढकेल रहा है। आखिर कुछ सेकेंड की कड़ी मेहनत के बाद बच्चे अजगर को तालाब से बाहर खींच लाते हैं। अब इस पर वायरल वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

Viral Video: शादी की रस्मों के बीच फोन पर बात करने लगा दूल्हा, भड़की दुल्हन ने उठाया यह कदम

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SIKWA OFFICIAL (@02.sikwa__________)



Viral Video: मोटे गद्दे पर सोने के लिए शख्स को मिल रही अच्छी सैलरी, लोग बोले- भाई, मुझे भी दे दो जॉब लोगों की प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स का कहना है कि भाई, अजगर भी सोच रहा होगा गलत टाइम पर गलत तालाब में घुस गया। दूसरे शख्स ने लिखा है। ये बच्चे नहीं, साउथ की मूवी के हीरो हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed