फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video bridge suddenly collapsed after inauguration in few seconds congo

Viral Video: उद्घाटन के लिए फीता काटते ही ढह गया पुल, नदी में गिरे नेता और अधिकारी, वीडियो वायरल

Thu, 08 Sep 2022 03:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 08 Sep 2022 03:20 PM IST
सार

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में बीते हफ्ते इस पुल का उद्घाटन किया गया था जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पुल के टूटने के बाद वहां मौजूद नेता, अधिकारी समेत लोग गिर जाते हैं।

विज्ञापन
Viral Video bridge suddenly collapsed after inauguration in few seconds congo
उद्घाटन के लिए फीता काटते ही ढह गया पुल - फोटो : Twitter @mustafa__bag

विस्तार

 

विज्ञापन

Viral Video: देश और विदेश में आए दिन नए पुल और नई सड़क का उद्घाटन होता है। राजनेता ही ज्यादातर नए पुलों और नई सड़कों का उद्घाटन करते हैं। अब इस बीच एक पुल के उद्घाटन समारोह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने बाद आपको यकीन नहीं होगा कि क्या कभी ऐसा भी हो सकता है? दरअसल एक पुल का उद्घाटन समारोह चल रहा था तभी कुछ ऐसा होता कि सभी लोग हैरान रह जाते हैं।

दरअसल यह पूरा मामला डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो का है। अधिकारियों को पुल का उद्घाटन करता देख लोगों में खुशी की लहर थी, लेकिन उद्धघाटन के कुछ ही सेकेंड के बाद पुल भरभराकर गिर जाता है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुल के उद्धघाटन के दौरान भरभराकर गिर जान से वहां चीख पुकार मच जाती है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? 

विज्ञापन


डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में बीते हफ्ते इस पुल का उद्घाटन किया गया था जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पुल के टूटने के बाद वहां मौजूद नेता, अधिकारी समेत लोग गिर जाते हैं। यह पुल एक छोटी सी नदी पर बनाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक पैदल पुल बनाया गया था जिसका उद्घाटन करने नेता और अधिकारी पहुंचे थे। लेकिन जैसे ही फीता का काटकर पुल का उद्घाटन किया गया टूटकर गिर गया। 
 

यह पुल स्थानीय लोगों के लिए बनाया गया था ताकि लोग बारिश के मौसम में नदी को आसानी से पार कर सकें, लेकिन यह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। अब वीडियो वायरल होने के बाद लोग पुल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर मजाक भी उड़ा रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पुल का उद्घाटन करने के लिए महिला फीता काटती है और इसके बाद पुल ढह जाता है। इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं और प्रशासन पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। इस पुल के उद्घाटन से डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में भ्रष्टाचार की कहानी पता चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed