Viral Video: गर्लफ्रेंड के चक्कर में 26 किलोमीटर दौड़ गया युवक, वजह जान अब भी रह जाएंगे हैरान
Viral Video: इंटरनेट पर बेंगलुरु के एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के जन्मदिन के मौके पर उसकी एक छोटी-सी ख्वाहिश पूरी करने के लिए कुछ ऐसा कर दिया है। जिसने लोगों को भावुक कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral video: अपने पार्टनर को खुश करने के लिए कुछ लोग नामुमकिन को भी मुमकिन बनाने की कोशिश कर जाते हैं। इंटरनेट पर बेंगलुरु के एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के जन्मदिन के मौके पर उसकी एक छोटी-सी ख्वाहिश पूरी करने के लिए कुछ ऐसा कर दिया है। जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर दिया है।
दरअसल मामला बेंगलुरु में रहने वाले अविक भट्टाचार्य की गर्लफ्रेंड के 26वें बर्थडे से जुड़ा है। वह बीमार थी और चाहती थी कि अगर तबीयत ठीक होती, तो अपने जन्मदिन पर 26 किलोमीटर की दौड़ लगाती। उसकी यही अधूरी ख्वाहिश युवक अपने अंदाज़ में पूरी करता है।
Video: शादी में दूल्हे की एंट्री ने लूट ली महफिल, 'रहमान डकैत' स्टाइल में बरातियों संग किया जबरदस्त डांस
वायरल वीडियो की शुरुआत में अविक भट्टाचार्य की गर्लफ्रेंड सिमरन बताती हैं कि वह अपने बर्थडे पर खुद 26 किलोमीटर दौड़ना चाहती थीं, लेकिन तबीयत ठीक न होने की वजह से ऐसा नहीं कर पाईं। इसके बाद वीडियो में अविक कहता हैं कि मेरी गर्लफ्रेंड अभी 26 साल की हुई है, इसलिए मैं उसके बर्थडे पर 26 किलोमीटर दौड़ लगाने जा रहा हूं। बता दें कि इस वीडियो को 5 जनवरी 2026 को शेयर किया गया था और देखते ही देखते इसे 75 लाख से ज्यादा व्यूज और 6.8 लाख लाइक्स मिल चुके हैं।
इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अब मैं 26 बार ‘नो वे’ लिखूं क्या? ऐसा लड़का आखिर मिलता कहां है! दूसरे यूजर ने लिखा- मेंटल शांति के लिए मान लेता हूं ये एआई है। तो वहीं कई यूजर्स का कहना है कि, यह सिर्फ़ एक बर्थडे सरप्राइज नहीं, बल्कि आज के रिश्तों में 'एफर्ट' की असली परिभाषा है।