Viral Video: केले के पौधे में दिखा कुदरत का करिश्मा, देखने वालों की लगी भीड़
- केले का यह घौद बेतहाशा बढ़ रहा है और अब तो जमीन को भी छू चुका है
- केले के मालिक ने जमीन में 2-3 फीट गहरा गड्ढा भी खोद दिया है, ताकि उसके बढ़ने में कोई रूकावट न आए
- केले का वीडियो भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है
- सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा है, 'यह सिर्फ परिवार के लिए नहीं है बल्कि पूरे गांव के लिए है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कभी-कभी पौधों में भी काफी विचित्र और अद्भुत चीजें देखने को मिल जाती हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक केले के पौधे में कुछ ऐसा नजर आ रहा है, जिसे कुदरत का करिश्मा कहें तो गलत नहीं होगा। वैसे आमतौर पर केले के एक पौधे में सिर्फ एक या दो घौद (पूरे डंठल को, जिसमें फलियों के कई पंजे होते हैं, घौद कहते हैं) ही होते हैं, जिनकी लंबाई एक या दो फीट के आसपास होती है, लेकिन इस पौधे में केले का घौद इतना बड़ा है और उसमें इतने केले हैं कि कहा जा रहा है कि गांव का हर व्यक्ति एक-एक केला खा सकता है।
केले का यह घौद बेतहाशा बढ़ रहा है और अब तो जमीन को भी छू चुका है। साथ ही साथ इसमें फलों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। केले के मालिक ने जमीन में 2-3 फीट गहरा गड्ढा भी खोद दिया है, ताकि उसके बढ़ने में कोई रूकावट न आए। इस अद्भुत केले को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं। हालांकि फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि यह वीडियो कहां का है।
सोमनाथ मंदिर के 'बाण स्तंभ' का रहस्य, सदियों से है अनसुलझा
केले का वीडियो भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने लिखा है, 'भारत दुनिया में सबसे ज्यादा केले उपजाता है और इसको देखकर तो लगता है कि सिर्फ एक घौद में ये सबसे ज्यादा केले हैं।'
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अब तक 20 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं जबकि 1500 लोगों ने इसे लाइक किया और 350 से ज्यादा लोगों ने वीडियो को रिट्वीट किया है। कई लोगों ने इसे अद्भुत बताया है। एक यूजर ने लिखा है, 'यह सिर्फ परिवार के लिए नहीं है बल्कि पूरे गांव के लिए है।' वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करके पूछा है कि क्या यह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा?
365 रानियों वाला वो 'रंगीन मिजाज' राजा, जिसके थे 50 से ज्यादा बच्चे, दिलचस्प है कहानी
एक यूजर ने लिखा है, 'ईश्वरीय चमत्कार। ईश्वर में आस्था, अनास्था रखने वालों दोनों देखो। ईश्वर के लिए कुछ भी असंभव नहीं है।' वहीं एक अन्य यूजर के मुताबिक, 'यह पुराना वीडियो है, जो वायरल हो रहा है। शायद यह फोटोशॉप से बनाया गया है।'
India produces maximum banana in the world.
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) May 11, 2020
And this hand must have produced the maximum number of finger per hand🙏 pic.twitter.com/nDbFZgr4Hk